scriptलिप ऑयल से होंठ रहेंगे मुलायम | lip oil | Patrika News

लिप ऑयल से होंठ रहेंगे मुलायम

locationजयपुरPublished: Oct 15, 2020 03:35:30 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

लिपस्टिक से पहले इसे बेस की तरह लगाएं।

बालों के लिए हेयर ऑयल का प्रयोग तो आप हमेशा से करते आ रहे हैं। स्किन केयर के लिए भी अब फेस ऑयल का प्रयोग होने लगा है। इसी कड़ी में ब्यूटी वल्र्ड में नया ट्रेंड लिप ऑयल का है। यह होंठों को मॉइश्चराइज करता है। हमारे होंठों पर तेल ग्रंथियां नहीं होती हैं। जब आप लिप ऑयल लगाते हैं तो यह होंठों को धूप, सर्द हवाओं और अन्य खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है। ये लिप ऑयल जोजोबा और नारियल के तेल जैसे हाइड्रेटिंग ऑयल की उच्च सांद्रता के साथ बनाए जाते हैं, जो कि फटे और रूखे होंठों की समस्या को दूर करते हैं।
त्वचा को पोषण : लिप ग्लॉस में वैक्स, बेस का काम करता है, जो रूखी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है लेकिन इसका प्रभाव कम समय के लिए ही होता है जबकि लिप ऑयल, तेल से तैयार किया जाता है। यह आपकी त्वचा के भीतर तक जाकर उसे पोषण देने का काम करता है। लेकिन इसे रात के समय नहीं लगाना चाहिए।
लंबे समय तक असर: लिपस्टिक लगाने से पहले लिप ऑयल का प्रयोग एक बेस लेयर के रूप में किया जा सकता है। इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है और होंठों के मॉइश्चराइज रहने से डेड स्किन की समस्या भी नहीं होती। इसे आप दिन में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो