जयपुर

राजस्थान के लिए कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें लिस्ट

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

जयपुरMar 28, 2024 / 09:33 pm

Suman Saurabh

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट सहित 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं।

इससे पहले, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम में जयपुर शहर, जयपुर देहात, सीकर, अजमेर, दौसा, अलवर के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विधायक और जिलाध्यक्ष की एक बैठक ली। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने उपस्थित रहे।

 

https://twitter.com/INCRajasthan/status/1773365888638505341?ref_src=twsrc%5Etfw

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में 6 अप्रेल को जयपुर में प्रस्तावित जनसभा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, चेयरपर्सन सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियों पर चर्चा की और सभा को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें

राजस्थान की 10 हॉट सीटें, जहां दांव पर लगी है सीएम, 2 पूर्व सीएम, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री की साख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.