scriptपशुधन सहायक संवर्ग पदनाम परिवर्तन की मांग | Livestock assistant cadre designation change demands | Patrika News

पशुधन सहायक संवर्ग पदनाम परिवर्तन की मांग

locationजयपुरPublished: Dec 29, 2020 11:26:02 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

पशुचिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

पशुधन सहायक संवर्ग पदनाम परिवर्तन की मांग

पशुधन सहायक संवर्ग पदनाम परिवर्तन की मांग

पशुचिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ ने पशुधन सहायक संवर्ग पदनाम परिवर्तन, पशुधन सहायक के 60 प्रतिशत रिक्त पदों पर नवीन पशुधन सहायक भर्ती निकालने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया के निजी सचिव तेजपाल दरिया को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल बुनकर ने बताया कि हाल ही में सभी संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान परिचय पत्र और यूनिफार्म धारण करना अनिवार्य है, जबकि विभाग ने अभी तक कर्मचारियों को न तो यूनिफॉर्म प्रदान की है और ना ही परिचय पत्र दिए गए हैं। संघ के प्रवक्ता सुनील चौधरी ने कहा कि पशुधन सहायक पदनाम परिवर्तन के लिए 218 विधायक, सांसदों की अनुशंसा तथा 5618 कर्मचारियों के सामूहिक हस्ताक्षर पत्र पदनाम परिवर्तन के पक्ष में विभाग और सरकार को पूर्व में सौंप दिया गया है उसके बावजूद भी पशुधन सहायक संवर्ग कर्मचारियों के प्रति विभाग और सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है। ऐसे में कर्मचारियों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
अन्य मांगें
निशुल्क परिचय पत्र आवंटित किए जाएं
पशुचिकित्सा सहायक और सहायक सूचना अधिकारी के पदों में वृद्धि
पशुधन सहायक संवर्ग पदोन्नति आदेश जारी हो
पशुचिकित्सा सहायक को हार्ड ड्यूटी अलाउंस देना
विभागीय कर्मचारियों को वृद्धि आवंटित कराना
संगठन के पदाधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किए जाएं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो