scriptलाखों में एक सफेद झींगा | lobster | Patrika News
जयपुर

लाखों में एक सफेद झींगा

यॉर्कशायर के तट पर पाए गए लाखों में से एक सफेद समुद्री झींगे ने मछुआरे को हैरान कर दिया।

जयपुरJan 05, 2020 / 10:30 am

Kiran Kaur

लाखों में एक सफेद झींगा

लाखों में एक सफेद झींगा

यॉर्कशायर के तट पर पाए गए लाखों में से एक सफेद समुद्री झींगे ने मछुआरे को हैरान कर दिया। यह क्रस्टेशियन (कड़े खोल वाला जीव) पिछले माह पाया गया। इस झींगे के मिलने के बाद से एक्वेरियम और मिशलिन-स्टारड (यह एक रेटिंग प्रणाली है जिसका उपयोग लाल मिशलिन गाइड द्वारा रेस्तरां को उनकी गुणवत्ता पर ग्रेड देने के लिए किया जाता है) रेस्तरां में नई डिश बनाने के लिए मांग होने लगी लेकिन इन सारी मांगों के बीच मछुआरे ने इस अनाम झींगे को लंदन के नेशनल ट्रस्ट को दे दिया। जानकारी के अनुसार इस सफेद झींगे को एक बार दोबारा से समुद्र में छोडऩे से पहले डिस्प्ले के लिए रखे जाने का फैसला किया गया। माना जाता है कि लाखों में से कोई एक झींगा ही सफेद होता है और ऐसा उनकी आनुवांशिक स्थिति की वजह से होता है, जो कि उन्हें बिना पिग्मेंटेशन वाला बना देता है। उत्तरी यॉर्कशायर तट पर रॉबिन हुड की खाड़ी में नेशनल ट्रस्ट के ओल्ड कोस्टगार्ड स्टेशन पर अब इस कड़े खोल वाले जीव को प्रदर्शन के लिए रखा गया है। इस साल के किसी भी दिन इसे समुद्र में लौटा दिया जाएगा लेकिन उससे पहले नेशनल ट्रस्ट के अधिकारियों ने जनता से इसके लिए एक नाम सुझाने की अपील की है। झींगे आमतौर पर भूरे या ग्रे रंग के होते हैं, उनके ये रंग उन्हें छलावरण में मदद करते हैंं, लेकिन नारंगी व चमकीले नीले रंग के लॉबस्टर्स ऐसा कर पाने में असमर्थ होते हैं। असामान्य रंगीन लॉबस्टर्स की मांग शेफ द्वारा की जाती है और मिशलिन-स्टार्ड रेस्तरां में सैकड़ों पाउंड में इन्हें बेचा जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मेन के लॉबस्टर इंस्टीट्यूट के अनुसार अल्बिनो लॉबस्टर खोजने की संभावनाएं 100 मिलियन लॉबस्टर में से एक हैं, फिर भी लोग उन्हें ढूंढते हैं। वर्ष 2018 में मैन नदी पर माइक बिलिंग नाम के मछुआरे ने घोस्ट लॉबस्टर पकड़ा था। यह एक खूबसूरत झींगा होता है जिसकी रेस्तरां में भी डिमांड होती है। 

Home / Jaipur / लाखों में एक सफेद झींगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो