scriptराजस्थान: कोरोना से अधिक प्रभावित जिलों में फिर से लगेगा लॉकडाउन | Lockdown Again In Corona Affected Districts In Rajasthan | Patrika News

राजस्थान: कोरोना से अधिक प्रभावित जिलों में फिर से लगेगा लॉकडाउन

locationजयपुरPublished: Jul 26, 2020 11:23:09 pm

Submitted by:

abdul bari

प्रदेश में अधिक कोरोना मरीजों वाले जिलों में वापस लॉकडाउन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना के ज्यादा केस सामने आए उन जिलों में कलेक्टरों को लॉकडाउन को लेकर पावर दी गई है।

जयपुर।

प्रमुख चिकित्सा सचिव और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी

शर्मा ने कहा कि राजस्थान ही नहीं पूरे देशभर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। लेकिन हमारे यहां स्थिति अभी भी नियंत्रण में है। हालांकि कुछ जिलों में केस बढ़ने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसे जिलों में अब स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए प्रमुख चिकित्सा सचिव और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है।
चिकित्सा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेशभर में लॉकडाउन नहीं लगेगा। सिर्फ गंभीर हालात वाले जिलों में लोकल लेवल पर लॉकडाउन लगाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो