script

..चुनावी उथल-पुथल के बीच बड़ी खबर, तिवाड़ी के बाद अब CM गहलोत-पायलट की मौजूदगी में ये नेता हुए कांग्रेस में शामिल

locationजयपुरPublished: Apr 30, 2019 08:43:19 pm

Submitted by:

rohit sharma

..चुनावी उथल-पुथल के बीच बड़ी खबर, तिवाड़ी के बाद अब CM गहलोत-पायलट की मौजूदगी में ये नेता हुए कांग्रेस में शामिल

congress

congress

जयपुर।

राजस्थान में ( Lok Sabha Election 2019 ) चुनावी बयार बह रही है। घनश्याम तिवाड़ी ( ghanshyam tiwari ) के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भारत वाहिनी ( Bharat Vahini Party ) के कुछ कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चुनावी उथल-पुथल के बीच मंगलवार को भारत वाहिनी कार्यकर्ता एक कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के साथ सीएम अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) , प्रभारी अविनाश पांडे ( avinash pandey ) , घनश्याम तिवाड़ी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर जयपुर लोकसभा प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल ( jyoti khandelwal ) भी पहुंची।
वहीं, तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। तिवाड़ी ने कहा कि 5 साल तक इन लोगों ने मेरे साथ संघर्ष किया है। मैने सभी को कहा था कि आप चाहे तो किसी भी पार्टी में जा सकते हैं लेकिन सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। तिवाड़ी बोले पहली बार आरएसएस कार्यकर्ताओं इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराएंगे। इस दौरान तिवाड़ी ने ये भी कहा कि भारत वाहिनी के अभियान का कांग्रेस को फायदा हुआ। लोकतंत्र को बचाने में कांग्रेस काम कर रही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी संबोधन किया और कहा कि तिवाड़ी पर हमारी नज़र बहुत पहले से थी। कांग्रेस में शामिल होने पर सभी को बधाई। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है आने वाला समय कांग्रेस का है। पहली बार इतने नेताओं की उपस्थिति में लोगों ने कांग्रेस जॉइन की है। अविनाश पांडे भी बोले, ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। ये निर्णायक चुनाव है रणभूमि के बीच हम खड़े हैं। आप सभी कांग्रेस को विजयी बनाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो