scriptमतदान को लेकर व्यापारियों ने लिया यह सामूहिक निर्णय, सभी बाजारों ने दी सहमति | lok sabha election 2019 voting jaipur market open time on 6 may | Patrika News

मतदान को लेकर व्यापारियों ने लिया यह सामूहिक निर्णय, सभी बाजारों ने दी सहमति

locationजयपुरPublished: May 05, 2019 06:35:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

जयपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा का सीधा मुकाबला इस बार कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल से है।

INDORE

ELECTION 2019 – इंदौर के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में, चाहिए दो ईवीएम

जयपुर। जयपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर बाजार आधे दिन बंद रहेगा। दुकानें दोपहर एक बजे बाद ही खुलेंगी। परकोटे के प्रमुख बाजारों के साथ कई बाहरी बाजार भी दोपहर एक बजे बाद ही खुलेंगे।
जयपुर व्यापार महासंघ की पहल पर सभी बाजारों के व्यापार मंडलों ने इसकी सहमति दी है। वहीं व्यापार मंडलों ने अपने बाजारों में जगह-जगह मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग्स व बैनर लगाए हैं। सोमवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि बैठक में व्यापारियों ने दोपहर एक बजे बाद बाजार खोलने का संकल्प लिया है। सभी व्यापारी पहले मतदान करेंगे, उसके बाद ही अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे।
बाजार में दुकानों व प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले शहर के बाहर के कर्मचारियों को भी सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि बाजारों में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए बाजारों में बैनर-पोस्टर आदि लगाए गए है।
बोहरा और ज्योति खंडेलवाल के बीच सीधा मुकाबला
जयपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा का सीधा मुकाबला इस बार कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल से है। ज्योति पूर्व मेयर हैं और शहर के लिए जाना पहचाना चेहरा भी हैं। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई पदों पर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां निभाईं हैं। ये पहली बार है जब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिला चेहरे पर दांव खेला है।
लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी के रामचरण बोहरा ने कांग्रेस के महेश जोशी को पांच लाख से अधिक वोटों से हराया था। रामचरण बोहरा को 8 लाख 63 हज़ार 358 वोट हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस के महेश जोशी को 3 लाख 24 हज़ार 13 वोट मिले थे। कुल 66.2 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा को 66.6 प्रतिशत और कांग्रेस को 25 प्रतिशत मतों पर संतोष करना पड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो