जयपुर

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: Kota को मिलने वाली है Good News, मतदान से पहले लोकसभा स्पीकर Om Birla ने दिए संकेत, देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। राजस्थान में 13 सीटों पर मतदान को लेकर कतारें लग रही हैं। दूसरे चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में अधिक उत्साह नजर आ रहा है। राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 40.39 प्रतिशत मतदान हुआ।

जयपुरApr 26, 2024 / 03:16 pm

SAVITA VYAS

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला ने मतदान किया।

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में राजस्थान में आज 13 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर 1.72 लाख से अधिक मतदानकर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा है। साथ ही 82,487 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। राजस्थान के 2.80 करोड़ मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 40.39 प्रतिशत मतदान हुआ।
लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला ने कोटा में आज सुबह मतदान किया। उन्होंने चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया। ओम बिरला ने कहा- ‘ये (विपक्ष) झूठ, फरेब के आधार पर भ्रम फैला रहे हैं। सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय बना रहेगा, यह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं… 100% हम यहां की 25 की 25 सीटें जीतेंगे। वो दल बदलते रहते हैं। पहले भी एक दल बदल कर चुनाव लड़ चुके हैं। निश्चित रूप से एयरपोर्ट बनेगा। गहलोत सरकार ने 9 महीने तक एयरपोर्ट की क्ली पैसे जमा नहीं कराए। भजनलाल सरकार ने आते ही 20 दिन में पैसे जमा करा दिए। एयरपोर्ट की डीपीआर बनते ही काम शुरू होगा।’
इस बार भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा: राजे
जयपुर। लोकसभा क्षेत्र झालावाड़- बारां में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सुबह वोट डालने पहुंची। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके में स्थित बूथ संख्या क्रमांक 32 पर वसुंधरा राजे, उनके पौत्र विनायक प्रताप सिंह ने पहली बार लोकसभा के लिए वोट किया है। इस दौरान राजे ने कहा कि वह इस क्षेत्र की तीसरी पीढ़ी को मतदान करते देखकर काफी खुश है। इस बार भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। इधर, जोधपुर में आज सुबह पूर्व सीएम अशोक गहलोत परिवार सहित वोट डालने के लिए पहुंचे। इस दौरान बेटे वैभव गहलोत, उनकी पत्नी व उनकी पोती भी उनके साथ मौजूद रही।
बाड़मेर में त्रिकोणीय मुकाबला, बनी हॉट सीट

राजस्थान में बाड़मेर सबसे चर्चित सीट है, जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने इसे हॉट सीट बना दिया है। इसके अलावा कोटा, जालोर और जोधपुर सीट पर चुनाव जीतना साख का सवाल बन गया है। कोटा में भाजपा से ओम बिरला के सामने कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल हैं, जो भाजपा से कांग्रेस में आकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जालोर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा से लुंबाराम चौधरी है। वैभव का यह दूसरा लोकसभा चुनाव है। पहला चुनाव वैभव जोधपुर से हार गए थे। जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह हैं, जो केंद्रीय मंत्री होने के कारण यह चुनाव जीतना उनकी साख का सवाल बन गया है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह हैं।
जिलों में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत
अजमेर में 35.77%, बांसवाड़ा में 46.53%, बाड़मेर-जैसलमेर में 47.48% मतदान हुआ। भीलवाड़ा में 37.01%, चित्तौड़गढ़ में 40.50%, जालोर-सिरोही में 41.47 प्रतिशत मतदान हुआ। झालावाड़-बारां में 44.20%, जोधपुर में 39.90%, कोटा-बूंदी में 42.51 प्रतिशत मतदान हुआ। पाली में 36.59%, राजसमंद में 36.88%, टोंक-सवाई माधोपुर में 34.64%, उदयपुर में 41.32 फीसदी मतदान हुआ।

Hindi News / Jaipur / Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: Kota को मिलने वाली है Good News, मतदान से पहले लोकसभा स्पीकर Om Birla ने दिए संकेत, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.