scriptभाजपा प्रदेश कार्यालय में विजय संकल्प बैठक, देखें तस्वीरें … | Patrika News
जयपुर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विजय संकल्प बैठक, देखें तस्वीरें …

4 Photos
5 years ago
1/4

जावड़ेकर ने कहा कि विश्व का नेतृत्व करने वालों में वर्तमान में भारत प्रथम पंक्ति में है। विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ा है। भारत विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि राजस्थान में 100 दिन में कांग्रेस की सरकार ने वादाखिलाफी की है। किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। ‘‘भामाशाह योजना’’ बंद कर दी और ‘‘आयुष्मान भारत योजना’’ लागू नहीं कर रहे। सामान्य वर्ग के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दिया गया आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण राज्य सरकार के कारण प्रदेश के युवाओं को नहीं मिल पा रहा है।

2/4

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली बार की तरह ही लोकसभा चुनाव में पूरी 25 सीटें जीतकर हमें रिकाॅर्ड कायम करना है। उन्होंने कहा कि इस समय सभी की निगाहें मोदी जी पर टिकी हुई हैं। पूरा देश मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहता है।

3/4

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रख कर कार्य करना है। केन्द्र की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाकर भाजपा को मजबूत करना है।

4/4

विजय संकल्प बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि लोकसभा चुनाव हमें प्रत्येक कार्यक्रम की योजना बूथ को ध्यान में रखकर करनी है। बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को विभिन्न समितियों में प्रमुख बनाना है। चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रचार एवं सम्पर्क के कार्यक्रमों की योजना का क्रियान्वयन बूथ स्तर तक सुनिश्चित करना है

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.