scriptएग्जिट पोल के आधार पर मानी जीत, कार्यकर्ताओं का जताया अभार | lok sabha election exit poll rajasthan | Patrika News

एग्जिट पोल के आधार पर मानी जीत, कार्यकर्ताओं का जताया अभार

locationजयपुरPublished: May 20, 2019 05:39:19 pm

Submitted by:

hanuman galwa

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्नकाउंटिंग एजेंट को देंगे प्रशिक्षण, मतणगना पर रखेंगे निगरानी

bjp

bjp

एग्जिट पोल के आधार पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपनी जीत मान ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का जीत में सहयोग के लिए आभार भी जता दिया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनावों की मतगणना से पूर्व मीडिया में आये एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। इससे भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह है। सैनी ने कहा कि मैं उन सभी मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। सैनी ने बैठक में आये हुए भाजपा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनावों की मतगणना का कार्यक्रम है। मतगणना ठीक प्रकार से हो इसके लिए काउन्टिंग एजेंट को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो