scriptLok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों पर 19 अप्रेल को वोटिंग, प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत | Lok Sabha Elections 2024: Voting for 12 seats in the first phase in Rajasthan on April 19, leaders put in their best efforts on the last day of campaigning | Patrika News
जयपुर

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों पर 19 अप्रेल को वोटिंग, प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 : प्रथम चरण की 12 लोकसभा सीटों पर बुधवार शाम प्रचार थम गया। इसके बाद नेताओं ने घर-घर जनसंपर्क शुरू कर दिया। चुनाव के पहले चरण को लेकर भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कमान संभाली तो कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दौरे किए।

जयपुरApr 18, 2024 / 11:38 am

Omprakash Dhaka

CM Bhajan Lal former CM Gehlot
Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 : प्रथम चरण की 12 लोकसभा सीटों पर बुधवार शाम प्रचार थम गया। इसके बाद नेताओं ने घर-घर जनसंपर्क शुरू कर दिया। चुनाव के पहले चरण को लेकर भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कमान संभाली तो कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दौरे किए। अब तक गहलोत करीब 40 सभाएं कर चुके हैं। वहीं सचिन पायलट 35 और इतनी ही लगभग गोविंद डोटासरा सभाएं और रोड शो कर चुके हैं। उधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करीब 64 चुनावी सभाएं और रोड-शो किए हैं।

लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुतियों की शुरुआत कल से

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम थम गया। इस चरण में 19 अप्रेल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में राजस्थान की 25 में से 12, मध्यप्रदेश की 29 में से छह, छत्तीसगढ़ की 11 में से एक, यूपी की 80 में से 8 और महाराष्ट्र की 48 में से 5 सीटें शामिल हैं। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों के लिए मतदान होगा। केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से जीत की हैट्रिक की तैयारी में हैं। उन्होंने 2014 में सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख मतों से हराया था। पिछले चुनाव में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के मौजूदा प्रमुख नाना पटोले को 2.16 लाख मतों से हराकर सीट बरकरार रखी थी।

कड़े सुरक्षा प्रबंध

कुछ संवेदनशील इलाकों को छोड़कर 19 अप्रेल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल की तैनाती की गई है।

इन राज्यों में पोलिंग

अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप।

इनका होगा फैसला

नितिन गडकरी – नागपुर
किरण रिजिजू – अरुणाचल पश्चिम

सर्बानंद सोनोवाल – डिब्रूगढ़

संजीव बालियान – मुजफ्फरनगर

भूपेंद्र यादव – अलवर

ए. राजा – नीलगिरी

कार्ति चिदंबरम – शिवगंगा

तमिलिसाई सुंदरराजन – चेन्नई द.
नकुलनाथ – छिंदवाड़ा

Home / Jaipur / Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों पर 19 अप्रेल को वोटिंग, प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो