script

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी डाला वोट, बोले- ‘जितने अधिक मतदाता, उतना अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र’

locationजयपुरPublished: Nov 01, 2020 10:52:31 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

Kota Nagar Nigam Election 2020 Latest Updates- संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी प्रवास के दौरान Om Birla ने नगर निगम कोटा दक्षिण के शक्ति नगर स्थित अपने आवास के पास निजी स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर सबसे पहले मतदान किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी डाला वोट, बोले- 'जितने अधिक मतदाता, उतना अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र'
जयपुर/कोटा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी प्रवास के दौरान बिरला ने नगर निगम कोटा दक्षिण ( Kota Nagar Nigam South Election 2020 ) के शक्ति नगर स्थित अपने आवास के पास निजी स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर सबसे पहले मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जितने अधिक मतदाता वोट डालेंगे, लोकतंत्र उतना ही अधिक सशक्त होगा।
मताधिकार का प्रयोग के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों का आमजन के प्रतिदिन के जीवन से जुड़ाव रहता है। ऐसे में निकाय और आमजन के बीच पार्षद एक महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाता है। मेरा विश्वास है कि निर्वाचित होने वाले सभी पार्षद जनमानस की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए शहर के विकास में महती योगदान देंगे।
गौरतलब है कि कोटा दक्षिण निगम में मतदान के लिए 622 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के बचाव के तहत गाइड लाइन के तहत मतदान करवाने की व्यवस्था की गई है। बिना मास्क लगाए मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। मतदान केन्द्र पर ही निशुल्क मॉस्क वितरित किए जा रहे हैं। सेनेटराइज की भी व्यवस्था की गई है। इस निगम में 3 लाख 76 हजार 326 मतदाता है।

कोटा दक्षिण निगम में कुल 80 वार्ड है और 289 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उज्ज्वल राठौड़ ने मतदान के दौरान कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। राठौड़ खुद निगरानी कर रहे हैं। इस निगम में भी भाजपा के एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था। इस कारण भाजपा 79 वार्डों में ही चुनाव लड़ रही है। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया है। कांग्रेस सभी 80 वार्डों में चुनाव लड़ रही है। गौरतलब कि उत्तर निगम में 65.12 फीसदी मतदान हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो