जयपुर

सीएम गहलोत का तूफानी रोड शो, 20 मिनट में घर घर जाकर किया जनसंपर्क

कांग्रेस रोड शो में सीएम के साथ ही पहुंचे उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट,चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा

जयपुरApr 19, 2019 / 01:41 pm

Deepshikha Vashista

सीएम गहलोत का तूफानी रोड शो, 20 मिनट में घर घर जाकर किया जनसंपर्क

विकास जैन / जयपुर. एक घर से दूसरे घर जानकर जनता से संपर्क करते प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। ऐसा ही नजारा देखने को मिला शुक्रवार को दस बजे बापू नगर में आयोजित कांग्रेस रोड शो और जनसंपर्क के दौरान। जिसमें सीएम गहलोत तूफानी गति से एक घर से दूसरे घर जाकर पर्चे बांटकर जनसंपर्क कर रहे थे। रोड शो में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और जयपुर शहर प्रत्याशी ज्योती खंडेलवाल कृष्णा मार्ग से जनता स्टोर तक गए। यह रोड शो करीब 20 मिनट चला।
 

ये रहे मौजूद

रोड शो के दौरान महापौर विष्णु लाटा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, विधायक अमीन कागजी, विधायक गंग देवी और अर्चना शर्मा भी पहुंची। इस दौरान गहलोत और ज्योति खंडेलवाल ने घर घर पर्चे बांटे और मतदान के लिए निवेदन किया। लोगों ने फूलमाला पहना उनका सम्मान किया।
 

पायलट ने किया आधा घंटे का इंतजार

सुबह साढ़े नौ बजे शुरु होने वाला रोड शो दस बजे शुरु हुआ। सचिन पायलट ने आधे‌ घंटे तक सड़क किनारे खड़े होकर कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का इंतजार किया। दस बजे गहलोत के पहुंचने पर रोड शो शुरु हुआ।
 

शो में भगदड़ जैसी हालत, सुरक्षाकर्मियों ने लगाई दौड़

रोड शो के दौरान हालात बेकाबू हो गए पुलिस प्रशासन की भी सांस फूल गई। एक बार तो हालात भगदड़ जैसे बन गए, इस दौरान पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात पर कांग्रेस नेता भी परेशान नजर आए। शो के दौरान गहलोत के सुरक्षा कर्मी पीछे पीछे भागे , एक बुजुर्ग गिर पड़ा जिसे लोगों ने संभाला।

Home / Jaipur / सीएम गहलोत का तूफानी रोड शो, 20 मिनट में घर घर जाकर किया जनसंपर्क

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.