scriptबोहरा को नहीं पता राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम, सुनिए क्या कहा, देखें वीडियो | Loksabha election 2019 : jaipur bjp candidate ramcharan bohra news | Patrika News

बोहरा को नहीं पता राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम, सुनिए क्या कहा, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: Apr 15, 2019 11:32:49 am

बोहरा आज भरेंगे नामांकन

ramcharan bohra

बोहरा को नहीं पता राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम, सुनिए क्या कहा, देखें वीडियो

जयपुर। जयपुर शहर लोकसभा सीट ( Jaipur City Constituency ) से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ( ramcharan bohra ) की सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कराने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने प्रधान कार्यालय पर एक नामांकन सभा का आयोजन किया है। जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बोहरा की जबान फिसल गई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) करेंगी। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) है।
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बोहरा के नामांकन भरने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यकर्ता रैलियों के रूप में आ रहे हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बोहरा की जीत के लिए हवन का भी आयोजन किया है। जब बोहरा वहां पहुंचे तो वे गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया।

ट्रेंडिंग वीडियो