scriptजीते तोे शहर की तस्वीर कैसे बदलोगे, जाने दोनों दलों के जवाब… | Loksabha election 2019 : Mudda kya h | Patrika News

जीते तोे शहर की तस्वीर कैसे बदलोगे, जाने दोनों दलों के जवाब…

locationजयपुरPublished: May 05, 2019 02:42:21 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

पत्रिका टीवी की ओर से मुद्दा क्या है? : जनता की अदालत में भाजपा-कांग्रेस

Jaipur

जीते तोे शहर की तस्वीर कैसे बदलोगे, जाने दोनों दलों के जवाब…

जयपुर. राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan Patrika ) के कार्यक्रम मुद्दा क्या है में प्रबुद्धजन ने बेबाकी से सवाल दागे। जयपुर शहर लोकसभा सीट (Jaipur Loksabha Sheet ) से कांग्रेस ( Congress ) प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल और भाजपा ( BJP ) प्रत्याशी रामचरण बोहरा की प्रतिनिधि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा प्रबुद्धजन से रूबरू हुईं। दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई। प्रबुद्धजन ने जवाब और बहस के जरिए शहर के मुद्दों पर दोनों दलों व प्रत्याशियों का रुख जानने की कोशिश की।
राजस्थान पत्रिका के कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कोनों से प्रबुद्धजन और लोग जुटे। इनमें चिकित्सक, व्यापारी, समाजसेवी, महिलाएं, युवा, अधिवक्ता, ट्रांसपोर्टर आदि सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने शहर की समस्याओं के समाधान पूछे, जिनके दोनों ने जवाब दिए।
लोकसभा चुनाव : जनता के सवाल और नेताओं के जबाव

कॉस्मेटिक नहीं, स्थाई इलाज प्राथमिकता

हमारी सरकार केवल कॉस्मेटिक सर्जरी करने में यकीन नहीं रखती। स्थाई इलाज देना हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं, युवाओं से लेकर हर वर्ग के लिए हमारी सरकार योजना लेकर आई। कई ट्रेनें शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के अलावा दूसरे छोटे स्टेशनों पर रुक रहीं हैं।
सुमन शर्मा, भाजपा प्रत्याशी प्रतिनिधि

विकास कांग्रेस की देन, आगे भी करेंगे

जयपुर के सांसद ने बीते पांच साल में जयपुर की आवाज संसद में नहीं उठाई। मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। सोडाला एलिवेटेड रोड, मेट्रो ट्रेन से लेकर घाट की गुणी टलन कांग्रेस की देन है। आगे हम गरीबों के लिए आवासीय योजना लेकर आएंगे।
ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस प्रत्याशी
ये रहे बड़े मुद्दे

– पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जाए
– स्मार्ट सिटी का काम व्यवस्थित तरीके से हो
– पेयजल के लिए बीसलपुर के अलावा अब चम्बल नदी से भी पानी लाने की योजना बने
– कोर्ट को व्यवस्थित किया जाए
– महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों
– अतिक्रमण की समस्या दूर हो

दोनों दलों की आगे की रूपरेखा

भाजपा :

– स्मार्ट सिटी के काम को गति दी जाएगी।
– मेट्रो के फेज-2 को शुरू करवाया जाएगा।
– द्रव्यवती नदी की तरह शहर की सूरत बदलने के अन्य प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।
कांग्रेस :

– शहर के ट्रैफिक को देखते हुए जरूरत के हिसाब से फ्लाइओवर का निर्माण।
– गरीब लड़कियों की शिक्षा को पैसे के अभाव में नहीं रुकने दिया जाएगा।
– स्मार्ट सिटी के काम को तेजी से करावाकर परकोटा के लोगों को सुविधा देंगे।
ये थे जनता के सवाल :

सवाल : जयपुर में सर्वाधिक एक्सीडेंट होते हैं। सबसे ज्यादा लोग भी मरते हैं। -एसएस खंडेलवाल

जबाव : कांग्रेस: फ्लाइओवर हैं। लोग भी यातायात नियमों का पालन करें। सड़केंठीक कराएंगे।
भाजपा: मेट्रो से शहर के बाकी हिस्सों से जोड़ा जाएगा। इससे हादसों में कमी आएगी।


सवाल : सभी कोर्ट की स्थिति खराब है, इनकी दशा कब सुधरेगी। -गजराज सिंह राजावत

जबाव : कांग्रेस: फै मिली कोर्ट को अलग शिफ्ट किया है। कोर्ट का विस्तार हो, इस पर काम हो रहा है।
भाजपा: कोर्ट की स्थिति बेहद खराब है। कार्ययोजना बनाकर विकास कराएंगे।

सवाल : पानी की कमी है। बीसलपुर में भी पानी खत्म हो रहा है। – केसी शर्मा

जबाव : कांग्रेस: चम्बल परियोजना कांग्रेस की देन है। आगे भी पानी के लिए प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।
भाजपा: भूजल स्तर बढ़ाने को भाजपा ने काम किया। अभी पानी वितरण ही नहीं हो रहा।

सवाल : राजस्थान विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि बनाने के लिए क्या प्लान है? – सज्जन सैन

जबाव : कांग्रेस: शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में कई काम हुए हैं, आगे भी होंगे।
भाजपा: अजमेर के पास किशनगढ़ में केंद्रीय विवि है, यहां भी जल्दी होगा।

सवाल : खड्डा बस्ती और एमडी रोड पर पट्टे क्यों नहीं दिए गए थे।एम सादिक खान

जबाव : कांग्रेस: मेरे महापौर के कार्यकाल में 14,000 लोगों को पट्टे जारी किए गए थे। यह एक रेकॉर्ड है।
भाजपा: में कच्ची बस्तियों के लोगों का जीवन स्तर सुधरे, इसके लिए उन्हें शिफ्ट किया गया।


इन्होंने भी किए सवाल

अनिल आनंद, ट्रांसपोर्टर : सीकर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का काम शुरू किया जाए।
आदित्य प्रताप, महासचिव, राजस्थान विवि : विवि केे दिन कब सुधरेंगे।
अमित शर्मा लियो, आरटीआइ कार्यकर्ता : लावारिस पशुओं से कब शहर को निजात मिलेगी।
– द्वारिकाप्रसाद गुप्ता: अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्ती की जरूरत है।
ये भी रहे उपस्थित

डॉ. एलसी शर्मा, डॉ एमके गुप्ता, कैलाश मित्तल, उम्मेद सिंह राठौड़, मनीष सोनी, प्रदीप अग्रवाल, एडवोकेट मुकेश गुर्जर और आलोक आत्रेय, महमूद आलम, स्नेहलता साबू, मनोज कुमार शर्मा, विकास मीणा, अनवर हुसैन, हर्षिता शर्मा, शिवानी गुप्ता, अंशु शर्मा, सुलेमान, मजहर बेग, डॉ. स्नहेलता भारद्वाज, चंदर बरयानी, तुलसी संगतानी, मुकेश शर्मा, निर्मल पारीक, अर्पित खंडेलवाल, इंजी. विनय कुमार चौधरी, यूनिस चौबदार, शकील अहमद, आयुष भारद्वाज, विपिन तिवाड़ी, एम. सादिक खान, नरेश सोनी, कमलेश सोनी, रमेश सिंह भाटी, निशा पारीक, प्रिया सिन्हा, राकेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, तृप्ति डंगायच, राजेश भारद्वाज, अनिल चौधरी, शबाना डागर, इमरान डागर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो