scriptप्रदेश में पीएम मोदी करेंगे 12 सभाएं, जयपुर सहित इन स्थानों पर आने का है कार्यक्रम | Loksabha election 2019 : narendra modi visit in rajasthan | Patrika News

प्रदेश में पीएम मोदी करेंगे 12 सभाएं, जयपुर सहित इन स्थानों पर आने का है कार्यक्रम

locationजयपुरPublished: Mar 25, 2019 10:52:30 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

pm narendra modi

प्रदेश में पीएम मोदी करेंगे 12 सभाएं, जयपुर सहित इन स्थानों पर आने का है कार्यक्रम

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर. लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश में 12 सभाएं तय की हैं। ये सभाएं दो-दो और तीन-तीन लोकसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए होंगी। पार्टी ने स्थान का चयन कर सूची दिल्ली भेज दी है। सभाएं किस तारीख को कहां होंगी, ये दिल्ली में तय होना है।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की जो सभाएं तय की गई हैं उसमें उन स्थानों का अधिक ध्यान रखा गया है, जहां मोदी ने विधानसभा चुनावों में सभा नहीं की थी। जोधपुर एकमात्र स्थान है जहां मोदी ने विधानसभा चुनावों के दौरान सभा की थी। ऐसे में जोधपुर लोकसभा में उनकी सभा के लिए जोधपुर और पोकरण को तय किया गया है। यदि मोदी पोकरण में सभा करते हैं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जोधपुर में सभा कर सकते हैं। मालूम हो कि विस चुनावों के लिए मोदी ने कुल 13 सभाएं की थीं। इनमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बेणेश्वर धाम, कोटा, नागौर, भरतपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर के विद्याधरनगर, पाली के सुमेरपुर, दौसा के नांगल प्यारी शामिल थे।
केंद्रीय मंत्रियों के क्षेत्रों पर खास फोकस
सभा स्थल के चयन में चार केंद्रीय मंत्रियों का खास ख्याल रखा गया है। अर्जुनराम मेघवाल, पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के क्षेत्र में सभा जरूर रखी है। मोदी की जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सभाएं तय हैं। जयपुर के मानसरोवर में और जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी में सभाएं होंगी। जयपुर को यों तो भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन पार्टी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। हालांकि प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी। ऐसे में मोदी के कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी हो सकता है।

पुलवामा हमले के बाद दो सभाएं
राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद मोदी एक सभा टोंक और दूसरी चूरू में कर चुके हैं। मोदी ने यह सभाएं उस वक्त की थीं जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर आतंकी हमला हुआ था।

संभावित सभा स्थल
लोकसभा क्षेत्र ————- सभा स्थल
बीकानेर —————— बीकानेर शहर
झुंझुनूं ——————– झुंझुनूं शहर
करौली-धौलपुर ———— करौली शहर
पाली ———————- बिलाड़ा
बाड़मेर ——————– बायतू या बाड़मेर
जालोर-सिरोही ———— भीनमाल
उदयपुर ——————- उदयपुर शहर
चित्तौडगढ़़ ————— चित्तौडगढ़़ शहर
राजसमंद —————– देवगढ़
जयपुर ग्रामीण ———— चंदवाजी
जोधपुर ——————- पोकरण या जोधपुर शहर
जयपुर ——————– मानसरोवर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो