भाजपा की टी-शर्ट विशेष यूनिफॉर्म के अलावा भाजपा की टीशर्ट भी लोग पहनकर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा दल ने अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विशेष टी-शर्ट दी है, जिसे पहन लोग सभा में मोदी को सुनने पहुंच रहे हैं। इस टी-शर्ट पर कमल का फूल बना हुआ है।
महिलाओं को भी पसंद आ रही मोदी साड़ी पुरुष ही नहीं महिलाएं भी मोदी रंग में नजर आ रही हैं। सभा में हिस्सा लेने के लिए महिलाओं ने भगवा रंग की साड़ी पहनी है। यही नहीं कई महिलाओं ने तो खासतौर पर बनी मोदी प्रिंट की साड़ी मंगवाई है। इस साड़ी में सबसे ज्यादा महिलाएं भगवा रंग की साड़ी पसंद कर रही हैं, जिसके पल्लू पर मोदी की फोटो प्रिंट है। इसमें भगवा के साथ हरे रंग का कॉम्बिनेशन भी खासा पसंद किया जा रहा है।
मोदी मुखौटों की बढ़ी मांग मोदी सभा को भुनाने में व्यापारी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बाजार में तरह.तरह के मोदी मुखौटे आए हुए हैं। इसके आलावा मैं भी चौकीदार की टोपियों की भी कापफी मांग हैं। यही नहीं मोदी प्रिंट की साड़ियां भी बाजार में मिल रही हैं। इनके अलावा बीजेपी के अन्य नेताओं के मुखौटे भी बाजार में मिल रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड मोदी मुखौटे की है।
वहीं मानसरोवर क्षेत्र में घरों और दुकानों पर भाजपा के झंडे और बैनर लगे नजर आए। वहीं सभा स्थल पर भी चारों ओर झंडे लगे हुए हैं। सभा स्थल भगवा रंग में नजर आ रहा है।