scriptनाक में लगी हुई आहार नली, गंभीर बीमारी से पीड़ित, फिर भी पहुंची मोदी की सभा में, देखें वीडियो | loksabha election 2019 pm modi visit jaipur rajasthan | Patrika News

नाक में लगी हुई आहार नली, गंभीर बीमारी से पीड़ित, फिर भी पहुंची मोदी की सभा में, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: May 01, 2019 06:47:12 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

मोदी को सुनने का उत्साह, भारी संख्या में लोग पहुंच गए सभा स्थल

Jaipur

नाक में लगी हुई आहार नली, गंभीर ​बीमारी से पीड़ित, फिर भी पहुंची मोदी की सभा में, देखें वीडियो

जयपुर. भगवा रंग में रंगे लोग और मंगलगान गाती महिलाएं। ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है मानसरोवर वीटी रोड स्थित मैदान पर। बुधवार शाम सात बजे होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की सभा के लिए भारी संख्या में लोग सभा स्थल पहुंच गए, इस दौरान लोगों के चेहरे पर मोदी को सुनने का उत्साह साफ नजर आ रहा हैै। युवा, बुजुर्ग के साथ साथ महिलाएं सभा स्थल पहुंच गई। यही नहीं बीमार लोग भी अपने आप को नहीं रोक पाए।
मानसरोवर के रजत पथ निवासी ज्योति गंभीर बीमार होने के बावजूद सभा स्थल पर पहुंच गई। नाक में आहार नली लगी हुई हैै, गंभीर बीमारी से पीड़ित हैै। फिर भी उसके चेहरे पर बीमारी के दर्द के बजाए मोदी को सुनने की उत्सुकता नजर आ रही थी।
महिलाएं गा रही मंगल गान

सभा शुरु होने से पहले ही महिलाएं स्थल पर पहुंच गई। महिलाओं ने मंगल गान गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। यही नहीं कई महिलाएं छोटे बच्चों के साथ भी पहुंची हैं। मंगलगान के साथ साथ वो मोदी के नारे भी लगाकर अपना उत्साह दिखा रही हैं। इस दौरान महिलाएं भगवा साड़ी और भाजपा की टोपी पहने हुए दिख रही हैं।
बसों से पहुंचे लोग

जयपुर के अलावा प्रदेशभर से लोग मोदी को सुनने जयपुर पहुंचे। जयपुर और उसके आसपास के गांव के अलावा कई जिलों से बसें भरकर आई हैं। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस सक्रिय नजर आ रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग बसों से सभा स्थल पहुंचे हैं।

घरों और दुकानों पर लगे झंडे- बैनर

वहीं मानसरोवर क्षेत्र में घरों और दुकानों पर भाजपा के झंडे और बैनर लगे नजर आए। वहीं सभा स्थल पर भी चारों ओर झंडे लगे हुए हैं। सभा स्थल भगवा रंग में नजर आ रहा है। मानसरोवर के रोड पर भी मोदी के बैनर लगे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो