scriptरिणवा हो जाएंगे कांग्रेसी, चूरू में करेंगे सदस्यता ग्रहण | Loksabha election 2019 : rajkumar rinwa join Congress | Patrika News

रिणवा हो जाएंगे कांग्रेसी, चूरू में करेंगे सदस्यता ग्रहण

locationजयपुरPublished: Apr 17, 2019 10:42:53 pm

लोकसभा चुनाव 2019

Rajkumar Rinwa

रिणवा हो जाएंगे कांग्रेसी, चूरू में करेंगे सदस्यता ग्रहण

शादाब अहमद / जयपुर। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ( Rajkumar Rinwa ) गुरुवार को चुरू में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। रिणवा ने बताया कि वह तीन बार भाजपा के विधायक रहे। उनके रहते हुए इलाके में भाजपा आगे बढ़ी। इसके बावजूद बिना किसी कारण के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। अब उनकी घर वापसी हो रही है। कांग्रेस की गुरुवार को चुरू में सभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ), उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ( avinash pandey ) के सामने रिणवा कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।
नेताओं का दल बदल जारी
गौरतलब है कि 26 मार्च को जयपुर में राहुल गांधी की सभा के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 12 निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा सरकार में मंत्री रहे घनश्याम तिवाड़ी ( ghanshyam tiwari ) और सुरेन्द्र गोयल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिला प्रमुख मूलचन्द्र मीणा और भाजपा से बागी होकर हाल ही महापौर बने विष्णु लाटा भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इनके अलावा जनार्दन सिंह गहलोत और पूसाराम ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो