यह है रोड शो का रूट वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) जयपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ( ramcharan bohra ) के साथ चारदीवारी में रोड शो करेंगी। रोड शो सुबह दस बजे शुरु होगा।
भाजपा शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि शोड शो की शुरुआत गोविन्ददेवजी मंदिर के दर्शन के साथ होगी। शो गोविंददेवजी मंदिर से शुरु होकर बड़ी चौपड़ पहुंचेगा। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। यहां से रोड शो जौहरी बाजार सहित विभिन्न मुख्य बाजार होते हुए चांदपोल हनुमान मंदिर पहुंचेगा। क्षेत्र में जगह—जगह व्यापारिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ता रोड शो का स्वागत करेंगे।

यातयात हो सकता है बाधित रोड शो परकोटे में हो रहा है, साथ ही यह पीक टाइम पर हो रहा है। ऐसे में परकोटे में यातायात की व्यवस्था बाधित रह सकती है। ऐसे में शहरवासी शो के दौरान परकोटे की ओर नहीं जाएं, वरना लोगों को जाम की स्थिती से भी दो.चार होना पड़ सकता है। यातायात पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोड शो के दौरान यातयात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। इस दौरान पार्किंग की अलग व्यवस्था और रूट डायवर्जन किया जा सकता है।