हालांकि इस सीजन में यदि आपने गाड़ी खरीदी, तो नंबर के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल जयपुर में आरसी के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। करीब 15 हजार से ज्यादा आरसी पेंडिंग पड़ी हुई है।
दीपावली तक भी वाहन खरीद ज्यादा होने पर अब लोगों को दीपावली बाद ही आरसी मिल पाएंगी। प्रिंट करने वाली फर्म और आरटीओ कर्मचारियों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण करीब 15 हजार आरसी पेंडिंग चल रही हैं। आरटीओ में त्योहारी सीजन को देखते हुए समय रहते हुए इन आरसी को प्रिंट कराने से लेकर भेजने तक की कोई व्यवस्था नहीं की। आरसी नहीं मिलने से अब वाहन मालिक आरटीओ कार्यालय और डीलर्स के चक्कर लगा रहे हैं।