जयपुर

भगवान विष्णु ने राम की भूमिका निभाने के लिए मुझे चुना : सिद्धांत इस्सर

पुनीत इस्सर के एक्टर और डायरेक्टर बेटे सिद्धांत इस्सर दिल्ली में रामलीला में राम बने हैं। सिद्धांत ने कहा कि ‘वो भगवान विष्णु के आशीर्वाद से एक साल से रामलीला में राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इस बार रामलीला थोड़ी अलग होगी, क्योंकि बाप-बेटे आमने-सामने होने वाले हैं। पुनीत इस्सर रावण और उनके बेटे सिद्धांत इस्सर राम की भूमिका में होंगे।

जयपुरOct 02, 2022 / 11:38 pm

Gaurav Mayank

भगवान विष्णु ने राम की भूमिका निभाने के लिए मुझे चुना : सिद्धांत इस्सर

जयपुर। देश में रामलीला (RamLeela) का मंचन किया जा रहा है। हर किसी को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं दिल्ली में चल रही रामलीला में कई फिल्मी सितारों का जमावड़ा भी रहता है। दशहरा के मौके पर फिर दिल्ली में फिल्मी सितारों की रामलीला सज गई है। ये रामलीला दो साल बाद फिर से शुरू की गई है। दर्शक चहेते एक्टर्स को रामलीला की भूमिकाओं में देखने के लिए उत्सुक हैं। वहीं इस बार रामलीला थोड़ी अलग होगी, क्योंकि बाप-बेटे आमने-सामने होने वाले हैं।
रामलीला में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अंगद की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पुनीत इस्सर रावण और उनके बेटे सिद्धांत इस्सर (Siddhant Issar) राम की भूमिका में होंगे। ऐसे में पहली बार पर्दे के सितारे प्रत्यक्ष रूप से आमने-सामने होंगे। शूर्पनखा के रोल‌ में पायल रोहतगी नजर आएगी। हनुमान के रोल में वीर वीरेंद्र सिंह घुमान, विश्वामित्र के रोल में पंकज बेरी और कुंभकरण की भूमिका में रजत रवैल नजर आएंगे।
भगवान राम के रोल के लिए फिट बैठती बनावट

रामलीला को लेकर पुनीत इस्सर ने कहा कि ‘वो 5 सालों से रामलीला का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं एक्टर और डायरेक्टर सिद्धांत इस्सर पुनीत के बेटे हैं और वो रामलीला में राम बने हैं। सिद्धांत ने कहा कि ‘वो भगवान विष्णु के आशीर्वाद से एक साल से रामलीला में राम का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने पहली बार ‘राम और वैष्णवी’ नामक वेब शो में भगवान राम की भूमिका को निभाया था। एक्टर कहते हैं कि ‘उनके चेहरे की बनावट आंख, कंधा, व्यक्तित्व और आवाज तक भगवान राम के रोल के लिए फिट बैठती है और सभी को ये पसंद भी आता है.’ उनका मानना है कि ‘भगवान विष्णु ने उन्हें राम के रोल के लिए ही चुना है.’
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.