scriptपशुपालन विभाग में तबादलों पर रोक | Lumpy Virus # | Patrika News

पशुपालन विभाग में तबादलों पर रोक

locationजयपुरPublished: Aug 15, 2022 01:28:44 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

Lumpy Virus- स्थानीय निकाय विभाग के बाद अब पशुपालन विभाग में भी तबादलों पर रोक लगा दी गई है। रविवार को झुंझुनूं में पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने इस बात की जानकारी दी है।

पशुपालन विभाग में तबादलों पर रोक

पशुपालन विभाग में तबादलों पर रोक


जयपुर।
स्थानीय निकाय विभाग के बाद अब पशुपालन विभाग में भी तबादलों पर रोक लगा दी गई है। रविवार को झुंझुनूं में पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लंपी वायरस को देखते हुए फिलहाल पशुपालन विभाग के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का तबादला नहीं होगा,लेकिन जिन जिलों में लंपी वायरस बढ़ रहा है,वहां पर अस्थायी तौर पर कम प्रभावित वाले जिलों से अधिकारियों को लगाया जा रहा है। इसके अलावा पशुपालन, गोपालन और कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। झुंझुनूं दौरे पर आए लालचंद कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वायरस को लेकर काफी गंभीर हैं।
कल स्वतंत्रता दिवस होने के बावजूद पंच स्तर तक के जनप्रतिनिधियों से खुद मुख्यमंत्री फीडबैक लेंग। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लंपी वायरस की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग में यूटीबी के आधार पर 500 नई भर्तियों की मंजूरी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी है। जिसमें 300 एलएसए और 200 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो