scriptसैनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी दलों के नेता | madan lal saini bjp rajasthan | Patrika News

सैनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी दलों के नेता

locationजयपुरPublished: Jun 25, 2019 07:40:49 pm

Submitted by:

hanuman galwa

प्रदेश भाजपा कार्यालय में दी आखिरी विदाईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित पहुंचे कई नेताभाजपा छोड़ कांग्रेस में जा चुके घनश्याम तिवाड़ी भी आए

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को मंगलवार सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में नम आंखों से आखिरी विदाई दी गई। सैनी को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी दलों के नेता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सैनी का एम्स में सोमवार को निधन हो गया था। मंगलवार सुबह सैनी की पार्थिव देह प्रदेश भाजपा मुख्यालय में लाई गई। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद रामचरण बोहरा, सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, विधायक सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी सहित सभी नेताओं ने मदन लाल सैनी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता हरीश चौधरी, महेश जोशी, प्रतापसिंह खाचरियवास, गोविंद सिंह डोटासरा, घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेता प्रदेश भाजपा कार्यालय में सैनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्रद्धांजलि के बाद साढे दस बजे पार्थिव देह को सीकर के लिए रवाना किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो