scriptगुजरात की तरफ बढ़ रहा ‘महा’ चक्रवात, राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना | Maha Cyclone to hit gujarat | Patrika News

गुजरात की तरफ बढ़ रहा ‘महा’ चक्रवात, राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

locationजयपुरPublished: Nov 04, 2019 09:03:48 pm

Submitted by:

anant

Maha Cyclone ।। अरब सागर में मौजूद ‘महा’ चक्रवात गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 7 नवंबर तक गुजरात पहुंचेगा। महा चक्रवात के प्रभाव के चलते 6 और 7 नवंबर मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी।

गुजरात की तरफ बढ़ रहा 'महा' चक्रवात, राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

गुजरात की तरफ बढ़ रहा ‘महा’ चक्रवात, राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

अरब सागर में मौजूद “महा” चक्रवात गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 7 नवंबर तक गुजरात पहुंचेगा। महा चक्रवात के प्रभाव के चलते 6 और 7 नवंबर मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी।
-मछुआरों को सलाह
मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 6 और 7 नवंबर को समुद्र में न जाएं। मौसम पर नजर रखने वाली निजी संस्था स्काइमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि कुछ दिन पहले मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश चक्रवात के असर के चलते हुई थी। उन्होंने बताया कि यह चक्रवाती तूफान ओमान की तरफ बढ़ रहा था, जो अब गुजरात की तरफ मुड़ गया है। इसके चलते गुजरात में जोरदार बारिश होगी।
-राजस्थान में बारिश की संभावना
महाराष्ट्र में मुंबई के तटीय क्षेत्रों के साथ ही नासिक और आसपास के इलाकों में 6 और 7 नवंबर को बारिश होगी। पलावत के अनुसार गुजरात से टकराने के बाद चक्रवात का असर राजस्थान और मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा। 6 नवंबर को राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, पाली और सात को उदयपुर चित्तौड़गढ़, अजमेर, बूंदी, सवाईमाधोपुर, कोटा और जयपुर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। आठ नवंबर तक चक्रवात का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो