जयपुरPublished: Jun 26, 2023 04:43:05 pm
Mohmad Imran
-वेंगा बॉयज डांस एकेडेमी की ओर से ब्लेंड-2023 डांस परफॉर्मेंस का रवीन्द्र मंच के मुख्य सभागार में मंचन
जयपुर। मंच पर महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण प्रसंग 'द्रौपदी चीरहरण' को जब डांस फॉर्म में मंच पर प्रस्तुत किया, तो हॉल में बैठी ऑडियंस खुद को इस मार्मिक और द्रौपदी के साहस को दर्शाती दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देख, ताली बजाने से नहीं रोक सकी। प्रस्तुति में पांचों किरदार लड़कियों ने ही निभाए थे। इस प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति से जुड़े कुछ ऐतिहासिक घटनाओं को डांस और संगीत के रूप में 'ब्लेंड' किया था डांस ग्रुप वेंगा बॉयज ने। रवीन्द्र मंच के मुख्य सभागार में रविवार को ग्रुप की ओर से 'ब्लेंड शो 2023' की प्रस्तुति दी गई।