scriptआलाकमान के आदेश का इंतजार करते रहे महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक | Maharastra congress mla rajasthan maharashtra poitical crisis | Patrika News

आलाकमान के आदेश का इंतजार करते रहे महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक

locationजयपुरPublished: Nov 11, 2019 10:00:02 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

maharashtra poitical crisis महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक ( Maharastra congress mla ) लगातार चौथे दिन भी जयपुर में ही रहे। दिनभर इंतजार रहा कि कब आलाकमान ( Congress Surimo Sonia gandhi ) निर्देश देंगी और वे कब अपने घर मुंबई लौटेंगे। शाम को सभी विधायकों ने सीएम अशोक गहलोत ( Rajasthan Cm Ashok Gehlot ) के आवास पर हुई डिनर पार्टी में हिस्सा लिया।

आलाकमान के आदेश का इंतजार करते रहे महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक

आलाकमान के आदेश का इंतजार करते रहे महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक

जयपुर।

महाराष्ट्र की राजनीति में आए सियासी भूचाल से राजस्थान भी अछूता नहीं रहा। शिवसेना को समर्थन देने को लेकर जहां दिल्ली में गहमागहमी रही। वहीं चार दिन से जयपुर में डेरा डाले हुए महाराष्ट्र कांग्रेस विधायकों की सांसें भी ऊपर नीचे होती रही। विधायकों को उम्मीद थी कि इस मसले पर सोमवार को कुछ न कुछ हल निकल आएगा और उनकी घर वापसी होगी, लेकिन विधायक जयपुर में ही अटक गए।
विधायकों के साथ ठहरे हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोराट, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और केसी फडणवीस छह विधायकों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। ये सभी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। उधर शाम को सीएम अशोक गहलोत की ओर से दिए गए डिनर में सभी विधायकों ने हिस्सा लिया।
मिलने वालों का सिलसिला हुआ शुरू

इन नेताओं के जाने के बाद रिसोर्ट में ठहरे विधायकों से नेताओं के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सभी विधायकों से मिलने पहुंचे। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी इन विधायकों से रिसोर्ट में जाकर मुलाकात की। वहीं चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और मुख्य सचेतक महेश जोशी भी विधायकों के साथ रहे।
कब जाएंगे पता नहीं

जयपुर में रहे कांग्रेस विधायक कब मुम्बई जाएंगे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। जब तक शिवसेना को समर्थन पर कांग्रेस अपना रुख साफ नहीं करती है, तब तक विधायक जयपुर में ही रहेंगे। हालांकि मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने कहा कि विधायकों की कोई बाड़ाबंदी नहीं है। उन्हें बाहर आने-जाने पर कोई रोकटोक नहीं है। आलाकमान के निर्देशों का इंतजार है, उसके बाद ही विधायकों की रवानगी पर निर्णय किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो