scriptमहाशिवरात्रि विशेष : शिवालयों में उमड़ेगी भक्तों की आस्था, गूंजेंगे भोले के जयकारे, शहर में यहां होंगे विशेष आयोजन | mahashivratri 2018 in jaipur | Patrika News

महाशिवरात्रि विशेष : शिवालयों में उमड़ेगी भक्तों की आस्था, गूंजेंगे भोले के जयकारे, शहर में यहां होंगे विशेष आयोजन

locationजयपुरPublished: Feb 12, 2018 08:31:25 pm

दिनभर चलेगा पूजा अर्चना का सिलसिला, शाम को सजेगी झांकियां

jaipur
जयपुर . भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि मंगलवार को मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख शिवालयों सहित गली-मोहल्लों के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी नजर आएगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं गंगाजल, बिल्वपत्र, दूध, पंचामृत, चंदन, फल-पुष्प, आंक-धतुरा आदि से पूजा कर भगवान शिव की मनुहार करेंगे। शिवालयों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा, झांकियों और सजावट की खास तैयारियां की गई है।
झाडख़ंड महादेव मंदिर

क्वींस रोड स्थित में तड़के 4.45 बजे आरती के बाद से जलाभिषेक शुरू होगा जो शाम 4.30 बजे तक चलेगा। शाम 6 बजे फूलों से शृंगार कर विशेष झांकी सजाई जाएगी। चार प्रहर की पूजा रात 8.30 बजे से रात 9 बजे तक पहली पूजा होगी।
शिव भजनामृत चंग धमाल

कूकस स्थित सदाशिव ज्योर्तिलिंगेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 12 बजे से शिव भजनामृत चंग धमाल कार्यक्रम आयोजित होगा। मंदिर ट्रस्ट के विष्णु नाटाणी ने बताया कि सुबह 10 बजे से रूद्राभिषेक शुरू होगा। इसके बाद शाम को कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
संगीत समारोह, भोलेनाथ का ताड़व नृत्य

जीवनदास रावतानी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महाशिव रात्रि पर गलता तीर्थ में भगवान भोलेनाथ की बीस फीट ऊंची फूलों की झांकी सजाई जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष मनुरावतानी ने बताया कि कार्यक्रम प्रात 8 बजे स्वामी अवधेशाचार्य करेंगे। शिवजी व महाकाली का ताड़व नृत्य भी होगा। गैटेश्वर संगीत समारोह 13 को जयपुर. गैटेश्वर कला संस्थान की ओर से 13 फरवरी को महाशिव रात्रि पर ब्रह्मपुरी गैटोर की छतरिया स्थित प्राचीन शिवालय में संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा।
सजेगी फूलों की झांकी

दिल्ली रोड स्थित रंगीला महादेव मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद शाम को 6.13 बजे से चार प्रहर की पूजा शुरू होगी। शाम को भजन संध्या होगी, जिसमें भजन गायक भोले बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। इस मौके पर फल और फूलों से आकर्षक झांकी सजाई जाएगी।
इन मंदिरों में शिवरात्रि ? पर ही होते हैं दर्शन

वर्ष में केवल शिवरात्रि पर ही खुलने वाले मोती डूंगरी स्थित एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखाई देगी। यहां हर वर्ष लगने वाली श्रद्धालुओं की तादात को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई है। इसी तरह से श्रद्धालुओं के लिए केवल शिवरात्रि को ही खुलने वाले चांदनी चौक स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी चहल-पहल दिखाई देगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो