scriptझाड़खंड महादेव के नहीं भरेगा महाशिवरात्रि पर मेला | Mahashivratri Jhandkhand Mahadev Temple | Patrika News

झाड़खंड महादेव के नहीं भरेगा महाशिवरात्रि पर मेला

locationजयपुरPublished: Mar 08, 2021 09:50:05 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

इस बार महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को झाड़खंड महादेव मंदिर (Jhandkhand Mahadev Temple) में मेला नहीं भरेगा, भक्त झाड़खंड महादेव के दर्शन कर सकेंगे, लेकिन जलाभिषेक पर पाबंदी रहेगी। झाड़खंड महादेव के सुबह और शाम को अलग—अलग शृंगार होगा, भक्त झाड़खंड महादेव के सिर्फ दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में आने वाले भक्तों को कोराना गाइडलाइन की पालना करनी होगी।

झाड़खंड महादेव के नहीं भरेगा महाशिवरात्रि पर मेला

झाड़खंड महादेव के नहीं भरेगा महाशिवरात्रि पर मेला

झाड़खंड महादेव के नहीं भरेगा महाशिवरात्रि पर मेला
— झाड़खंड महादेव के भक्त सिर्फ कर सकेंगे दर्शन, जलाभिषेक पर रहेग पाबंदी
— कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ होगा प्रवेश

जयपुर। इस बार महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को झाड़खंड महादेव मंदिर (Jhandkhand Mahadev Temple) में मेला नहीं भरेगा, भक्त झाड़खंड महादेव के दर्शन कर सकेंगे, लेकिन जलाभिषेक पर पाबंदी रहेगी। झाड़खंड महादेव के सुबह और शाम को अलग—अलग शृंगार होगा, भक्त झाड़खंड महादेव के सिर्फ दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में आने वाले भक्तों को कोराना गाइडलाइन की पालना करनी होगी।
क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में इस बार महाशिवरात्रि का मेला नहीं भरेगा। भक्त झाड़खंड महादेव के जलाभिषेक भी नहीं कर पाएंगे। प्रभु को माला, प्रसाद भी नहीं चढ़ा पाएंगे। कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ भक्त मंदिर में प्रवेश करेंगे। श्रीबब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इस बार मंदिर में मेले का आयोजन नहीं होगा। मंदिर में अभी जो व्यवस्था चल रही है, वहीं शिवरात्रि को रहेगी। झाड़खंड महादेव के सुबह और शाम को अलग—अलग शृंगार होगा, भक्त झाड़खंड महादेव के सिर्फ दर्शन कर सकेंगे। माला प्रसाद आदि नहीं चढाएंगे। भक्तों को कोरोना गाइडलाइन की पूरी पालना करनी होगी। भक्त एक लाइन से ही प्रवेश कर पाएंगे। मंदिर में जगह—जगह सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। भक्तों को मास्क पहनकर आना होगा। सोमानी ने बताया कि शिवरात्रि पर मंदिर में बुजुर्गों व बच्चों को लाने से बचना चाहिए। घर पर ही झाड़खंड महादेव का स्मरण करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो