scriptJaipur : शिवालयों में अलसुबह से देररात तक लगी लाइन | Mahashivratri Jhandkhand Mahadev Temple | Patrika News

Jaipur : शिवालयों में अलसुबह से देररात तक लगी लाइन

locationजयपुरPublished: Mar 11, 2021 10:20:23 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर गुरुवार को शहर शिवमय नजर आया। अलसुबह से मंदिरों के बाहर शिवजी के जलाभिषेक और दर्शनों के लिए कतारें लगी। दिनभर कतारें बढ़ती—घटती रही, लेकिन कुछ मंदिरों में बाहर दोपहर बाद तक लाइनें लगी रही। शिवालयों में अलसुबह से ही बम—बम बोले के जयकारें गूंजते रहे। मोतीडूंगरी पहाड़ी पर स्थित प्राचीन एकलिंगेश्वर महादेव भक्तों के लिए नहीं खेाला गया। इस बार यहां कोई लाइन नहीं लगी।

Jaipur : शिवालयों में अलसुबह से देररात तक लगी लाइन

Jaipur : शिवालयों में अलसुबह से देररात तक लगी लाइन

शिवालयों में अलसुबह से देररात तक लगी लाइन

— महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंज उठे जयकारे
— झाड़खंड महादेव व ताड़केश्वर महादेव के लगी लंबी लाइनें

जयपुर। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर गुरुवार को शहर शिवमय नजर आया। अलसुबह से मंदिरों के बाहर शिवजी के जलाभिषेक और दर्शनों के लिए कतारें लगी। दिनभर कतारें बढ़ती—घटती रही, लेकिन कुछ मंदिरों में बाहर दोपहर बाद तक लाइनें लगी रही। शिवालयों में अलसुबह से ही बम—बम बोले के जयकारें गूंजते रहे। मोतीडूंगरी पहाड़ी पर स्थित प्राचीन एकलिंगेश्वर महादेव भक्तों के लिए नहीं खेाला गया। इस बार यहां कोई लाइन नहीं लगी। पूर्व राजपरिवार की ओर से पूजा—अर्चना की गई। वहीं सिटी पैलेस स्थित राजराजेश्वर शिवालय में भी लोगों का प्रवेश बंद रहा।
सुबह से शाम तक लगी रही लाइन
क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। झाड़खंड महादेव के दर्शनों के लिए अलसुबह से ही भक्त उमड़ पड़े, क्वींस रोड तक लाइन लग गई। दिनभर भक्तों की लाइन लगी रही, दोपहर में लाइन घटती—बढ़ती रही। लाइन में लगे भक्त जयकारे लगाते रहे। इस बार एक ही लाइन से भक्तों को प्रवेश दिया गया। भक्त आते गए और दर्शन कर निकलते रहे। झाड़खंड महादेव के जलाभिषेक पर पाबंदी रही। श्रीबब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इस बार मंदिर में मेले का आयोजन नहीं किया गया। सुबह बाबा के फूलों की विशेष झांकी सजाई गई। शाम को बाहर से मंगाए गए फूलों से विशेष शृंगार किया गया। महादेव को साफा धारण करवाया गया। दिनभर में करीब 70 हजार से अधिक भक्तो ने शिवजी के दर्शन किए। मंदिर में आकर्षक सजावट की गई।
ताड़केश्वर महादेव मंदिर में त्रिपोलिया गेट तक लगी लाइन
चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन खुलने के साथ ही लाइन लग गई। इस बार एक ही लाइन से भक्तों को प्रवेश दिया गया। सुबह ही लाइन त्रिपोलिया गेट तक पहुंच गई। भक्त आते गए और जलाभिषेक कर जाते रहे। 12 मार्च को छप्पन भोग की झांकी सजाकर ताड़क बाबा का विशेष शृंगार किया जाएगा। इस दिन भक्त सेवा—पूजा दोपहर 3 बजे तक ही कर सकेंगे।
गलता में नहीं हुआ संगीत समारोह
श्रीगलता तीर्थ में इस बार महाशिवरात्रि का मेला नहीं भरा। यहां संगीत समारोह और प्रसादी का आयोजन भी नहीं हुआ। गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य के सान्निध्य में महाशिवरात्रि महोत्सव सादगी से मनाया गया। कुण्ड पर स्थित शिवालयों, धर्मशाला आदि में भी प्रवेश नहीं दिया गया। लोगों का प्रवेश रजिस्ट्रेशन के बाद ही दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो