scriptचिंतक, समाजसेवी एवं संपादक गुलाब कोठारी सहित दुनिया के विशिष्टजनों को अर्पित किया गया महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 | Mahatma Gandhi International Award | Patrika News

चिंतक, समाजसेवी एवं संपादक गुलाब कोठारी सहित दुनिया के विशिष्टजनों को अर्पित किया गया महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020

locationजयपुरPublished: Oct 02, 2020 08:30:28 pm

Submitted by:

Avinash Bakolia

गांधी जी की 151वीं जयंती पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अलंकरण समारोह ओस्लो, नॉर्वे में वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर सम्पन्न

चिंतक, समाजसेवी एवं संपादक गुलाब कोठारी सहित दुनिया के विशिष्टजनों को अर्पित किया गया महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020

चिंतक, समाजसेवी एवं संपादक गुलाब कोठारी सहित दुनिया के विशिष्टजनों को अर्पित किया गया महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020

जयपुर. सत्याग्रह, विश्वशांति और अहिंसा के महानायक महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर ओस्लो, नॉर्वे की संस्था भारतीय – नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा दुनिया के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, संस्कृतिकर्मियों, साहित्यकारों और पत्रकारों को प्रथम महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से अलंकृत किया गया। शुक्रवार को आयोजित सम्मान अलंकरण समारोह में समाजसेवा, विश्वशांति, चिंतन, साहित्य, संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों के विशिष्टजनों को सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र और ताम्र फलक वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर अर्पित किए गए।

ओस्लो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि नार्वेजीय अरबाइदर पार्टी की राजनेत्री एवं ओस्लो नगर पार्लियामेंट की संस्कृति मंत्री रीना मारिआन हानसेन थीं। आयोजन के प्रति ओस्लो की मेयर मारिआने बोर्गेन ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के ओस्लो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार एवं मीडिया विशेषज्ञ सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक ने विशिष्ट जनों को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 अलंकरण की घोषणा की।
चिंतक, समाजसेवी एवं सम्पादक गुलाब कोठारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्य कहने में बहुत साधारण लगता है, किंतु वह एक ही तत्व सदैव रहेगा। पशुता के संस्कारों के कारण हिंसा बार-बार उभर आती है। संस्कारों का पूरा परिष्कार होने पर ही हिंसा छूटेगी।

समाजसेवा एवं विश्वशांति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए चिंतक, समाजसेवी एवं सम्पादक गुलाब कोठारी को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट सर्वोच्च सम्मान दिया गया। इस श्रेणी में गोवा की पूर्व राज्यपाल, राजनेत्री एवं लेखिका मृदुला सिन्हा, नई दिल्ली, ओस्लो के समाचार पत्र आकेर्सआवीस ग्रूरुददालेन के सम्पादक एवं समाजसेवी यालमार शेलांद, नॉर्वे एवं यूनाइटेड किंगडम के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीतिज्ञ वीरेन्द्र शर्मा, लंदन को सम्मानित किया गया।

साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, उज्जैन, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. निर्मला एस मौर्य, चेन्नई, हिंदी एवं पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक प्रो हरमहेन्द्र सिंह बेदी, अमृतसर और नॉर्वेजियन लेखिका इन्विल्ड क्रिस्तीने हेरजोग, ओस्लो को दिया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत, वाराणसी, संपादक सर्वमित्रा सुरजन, नई दिल्ली, सम्पादक राजीव सिंह, लखनऊ, सांस्कृतिक पत्रकार राजेश विक्रान्त, मुंबई एवं मीडिया विश्लेषक प्रो संतोष तिवारी, लखनऊ को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

लेखक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने कहा कि गांधी ने परस्पर प्रेम, मानवता, समानता, न्याय और अहिंसा के लिए आवाज उठाई, जो विश्व फलक पर आज सर्वमान्य है। वे गहरी भारतीय आस्था के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने सभी धर्मों और विचारों के सम्मान और समन्वय पर बल दिया। उन्होंने मनुष्य द्वारा खींची गई खाइयों को पाटने के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया।
साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में अनुपम योगदान के लिए इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार के लिए चुने गए व्यक्तियों में प्रसिद्ध लेखक, आलोचक एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा शामिल थे। प्रोफेसर शर्मा ने साहित्य विमर्श, रंगमंच, संस्कृति, गांधी विचार, लोक साहित्य, देवनागरी लिपि सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी चालीस से अधिक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष पर विविधायामी नवाचारी गतिविधियां संयोजित कीं।

कार्यक्रम को गोवा की पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ लेखिका डॉ. मृदुला सिन्हा, ब्रिटेन के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट वीरेंद्र शर्मा, प्रोफेसर हरमहेंद्र सिंह बेदी, प्रोफेसर निर्मला.एस.मौर्य आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के दीपक पांडेय थे। कार्यक्रम सचिव एवं सूत्रधार थूरस्ताइन विंगेर, नॉर्वे एवं संगीता शुक्ला दिदरिक्सेन थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो