scriptभगवान महावीर स्वामी का 2617वां जन्म जयन्ती महोत्सव, | mahaveer jayanti celebration in tonk road | Patrika News

भगवान महावीर स्वामी का 2617वां जन्म जयन्ती महोत्सव,

locationजयपुरPublished: Mar 31, 2018 01:27:20 pm

Submitted by:

Vikas Jain

जब तक सूरज चांद रहेगा महावीर तेरा नाम रहेगा धूमधाम से मनाया,निकली प्रभातफेरियां, जैन मंदिरों में अभिषेक, पूजा विधान सहित हुए कई आयोजन

mahaveer jayanti
टोंक रोड. ‘महावीर स्वामी का शुभ संदेश जीओ और जीने दो, जब तक सूरज चांद रहेगा महावीर तेरा नाम रहेगा।Ó जैसे नारों से गुंजायमान आसमां, पीले सफेद वस्त्रों में सजे जैन धर्मावलंबी, बैंड बाजों और रथ में विराजे भगवान महावीर। ये सब नजारा गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर देखने को मिला, जिसमें पूरा टोंक रोड इलाका भगवान महावीर की भक्ति में सराबोर रहा। इस अवसर पर कहीं प्रभातफेरियां निकाली तो कहीं भव्य जुलूस।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2617वां जन्म जयन्ती महोत्सव इलाके के जैन धर्मावलंबियों की ओर से बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के जैन मंदिरों में भगवान महावीर के जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, शान्तिधारा, पूजा विधान के आयोजन हुए।
राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि तारों की कूंट के श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सूर्यनगर से प्रात: 6.30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान महिला-पुरुष पीले-सफेद वस्त्र पहन कर भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
रैली का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा और जलपान कराकर स्वागत किया। घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए। अध्यक्ष नवीन जैन व मंत्री धनेश सेठी ने नेतृत्व किया। रैली का जगह जगह स्वागत किया गया। महावीर नगर में दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज ने सामूहिक रूप से कॉलोनी में प्रभातफेरी निकाली, जिसमें भगान महावीर के जयकारे लगाए गए। श्वेतांबर मंदिर से शुरू हुई प्रभातफेरी का समापन दिगंबर जैन मंदिर पर हुआ।

कीर्तिनगर के श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी कई आयोजन किए गए। प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई। समापन पर प्रभू के पंचामृत अभिषेक किए गए। हिम्मत नगर जैन मंदिर, जय जवान दिगंबर जैन मंदिर, टोंक फाटक, मधुबन कॉलोनी के जैन मंदिर में भी विशेष धार्मिक आयोजन किए गए।
महावीर जयंती पर णमोकार का जाप व भजन संध्या
त्रिवेणी नगर. श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव मनाया गया। मंदिर समिति के मंत्री शैलेन्द्र जैन ने बताया कि प्रात: मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मंदिरजी पहुंचने पर झंडारोहण किया गया, जहां जयकारों के बीच अभिषेक हुआ। अष्टद्रव्य से सामूहिक विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री नरेश कासलीवाल ने बताया कि इससे पूर्व भक्ति संध्या व णमोकार का जाप हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने संगीतमय भजनों का आंनद लिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुशील गोधा, महिला मंडल की अध्यक्षा संतोष सौगाणी, मंत्री शिमला पापड़ीवाल व युवा मंडल के अध्यक्ष गौरव कासलीवाल, मंत्री अंशुल बडज़ात्या सहित समिति के पदाधिकारी व गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। महावीर जयंती के भव्य जुलूस में जैन सोश्यल ग्रुप त्रिवेणी की ओर से संजीव भव्य झांकी दान की महिमा सजाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो