scriptमहेश जोशी ने कांग्रेस के बागियों को चेताया,नहीं लेंगे पार्टी में | Mahesh Joshi warns Congress rebels, will not take part in party | Patrika News

महेश जोशी ने कांग्रेस के बागियों को चेताया,नहीं लेंगे पार्टी में

locationजयपुरPublished: Oct 23, 2020 09:06:03 pm

Submitted by:

rahul

जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने बागियों को चेताया है।

jaipur

mahesh joshi

जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने बागियों को चेताया है। सरकारी मुख्य सचेतक और हवामहल से विधायक महेश जोशी ने कहा है कि बागी नेताओं के पास अभी भी समय है कि वे बिना शर्त पार्टी के साथ लौट आएं। जोशी ने कहा कि ये उनकी गलतफहमी है कि जीतने के बाद उन्हें पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। ना तो बागी जीतेंगे, और ना ही उन्हें पार्टी वापस लेगी। विधायक जोशी ने कहा कि कांग्रेस के साथ वो ही रहेगा, जिन्होंने गद्दारी नहीं की है। जयपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। हेरिटेज और ग्रेटर दोनों निगमों में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे। मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने आज फीता काटकर कई वार्ड कार्यालयों का उद्घाटन किया। जोशी को फलों से भी तौला गया। जयपुर के दोनों निगमों में अलग अलग चरण में मतदान होगा। पहले चरण में 29 अक्टूबर और दूसरे चरण में 1 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 3 नवंबर को होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो