scriptसरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएगी महिला कांग्रेस | Mahila Congress will deliver government related schemes to women | Patrika News

सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएगी महिला कांग्रेस

locationजयपुरPublished: Mar 04, 2020 09:57:07 am

Submitted by:

firoz shaifi

प्रदेश भर में ब्लॉक लेवल पर कार्यक्रम आयोजित करेगी महिला कांग्रेस

pcc

pcc

जयपुर। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और बजट घोषणाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने और घर-घर पहुंचाने का जिम्मा प्रदेश महिला कांग्रेस ने लिया है। इसके लिए प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे बुलाई गई है।

बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी नीतू वर्मा भी शामिल होंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और महिलाओं के लिए सरकार ने बजट में कई अहम घोषणाएं की है, जिनकी जानकारी देने के लिए महिला कांग्रेस महिलाओं के बीच जाकर उन्हें जानकारी देंगी और उन योजनाओं का लाभ लेने की अपील करेंगी।

उन्होंने बताया कि ये अभियान पूरे प्रदेश में ब्लॉक लेवल चलाया जाएगा। इसीलिए महिला कांग्रेस की तमाम जिलाध्यक्षों की आज बैठक लेकर उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भी प्रदेश के कई जिलों में महिला कांग्रेस की ओर से महिला जनजागृति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार को अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करके की गई।


इसी माह आएंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष
रेहाना रियाज ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव भी इसी माह के आखिर में जयपुर दौर पर आएंगी, जहां वे प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक लेकर महिला कांग्रेस को मजबूत किया जाए, इस पर मंथन करेंगी। महिला कांग्रेस के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी शिरकत करेंगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो