scriptपेपर लीक करने वाला एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार | main accused of leaking paper arrested | Patrika News

पेपर लीक करने वाला एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Oct 24, 2020 10:18:25 pm

Submitted by:

KAMLESH AGARWAL

पेपर लीक करने वाला एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार

court

court

जयपुर।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती परीक्षा—2018 में पेपर लीक गिरोह के मुख्य आरोपियों में से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शिवभगवान 13 वीं बटालियन आरएसी जेल सुरक्षा में कांस्टेबल पद पर नियुक्त था। आरोपी ने भी सीधी भर्ती के लिए आवेदन किया और मामले में फरार एक अन्य आरोपी के साथ विद्याधर नगर के एक पीजी में अभ्यर्थियों को ठहराते हुए एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर पेपर उपलब्ध करवाया। आरोपी मामला खुलने के बाद नेपाल चला गया था और वहीं पर फरारी काट रहा था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर डॉ राजीव पचार ने बताया कि 29 दिसंबर 2019 को विद्याधर नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था कि कुछ लोग चयन बोर्ड की परीक्षा अनुचित तरीके से पास करवाने जा रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद छापेमारी करते हुए लैपटाप, मोबाइल प्रिंटर और मूल प्रश्नपत्र और उत्तर की जब्त की। पुलिस अब तक मामले में सात आरोपियों केा गिरफ्तार कर चुकी है। इसी के साथ अभी भी मामले का मास्टर माइंड संदीप नेहरा फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी शिवभगवान और अभी भी फरार नेहरा पर पांच पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अति पुलिस उपायुक्त धर्मेंद्र सागर के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। जिसने सूचना पर पीलीबंगा थाने से प्राप्त कर न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया। अब पुलिस फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त नेहरा के बारे में पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो