script

पेट्रोल पंप मालिक पर फायरिंग कर लूट का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2021 09:44:58 pm

Submitted by:

KAMLESH AGARWAL

तीन दिन उत्तरप्रदेश में तलाशते हुए पहुंचे दिल्ली

पुत्र को लावारिस छोडऩे के आरोप में गिरफ्तार पिता 14 तक रिमांड पर

पुत्र को लावारिस छोडऩे के आरोप में गिरफ्तार पिता 14 तक रिमांड पर

जयपुर।

बिंदायका पेट्रोल पंप मालिक पर फायरिंग कर 8.22 लाख रूपए की लूट का मुख्य अभियुक्त को दिल्ली के शहादरा इलाके से गिरफ्तार हुआ है। पुलिस आरोपी को बीते दो साल से तलाश कर रही थी। आरोपी की तलाश में पुलिस उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ पहुंची थी यहां पर तीन दिन तक तलाश करने के बाद दिल्ली पहुंची जहां पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि भांकरोटा में 26 अगस्त 2019 को पेट्रोल पंप मालिक पर फायरिंग करने के बाद लूट की वारदात हुई थी। वारदात के बाद खुलासा हुआ कि वारदात में जलालपुर थाना दिल्ली निवासी प्रतीक उर्फ शिवम और उसके साथियों का हाथ है। मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। बीते दिनों सूचना मिली कि आरोपी उत्तरप्रदेश में है जिस पर थानाधिकारी मुकेश चौधरी के निर्देशन में टीम को उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। यहां से टीम दिल्ली पहुंची। दिल्ली में आरोपी शिवम को उसकी बहन के घर से दस्तयाब किया गया। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि लूट की राशि में आधी राशि उसने रखी थी और शेष राशि साथियों में बांट दी थी। आरोपी गिरफ्तार से बचने के लिए मोबाइल उपयोग नहीं करता था। इसकी वजह से पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर कई जगह गुप्त तरीके से तलाशी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसको कोर्ट में पेशकर पांच दिन का रिमांड लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो