scriptआवक बढऩे से मक्का में गिरावट | Maize fall due to increase inward | Patrika News

आवक बढऩे से मक्का में गिरावट

locationजयपुरPublished: Oct 20, 2019 12:44:08 am

Submitted by:

Jagmohan Sharma

55 हजार बोरी की आवक

jaipur

आवक बढऩे से मक्का में गिरावट

जयपुर. राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में नई मक्का की आवक बढऩे से इन दिनों मक्के की कीमतों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। बीते दो सप्ताह के दौरान मक्का में करीब 200 रुपए प्रति क्विंटल निकल गए हैं। जयपुर मंडी में मध्य प्रदेश तथा राजस्थान की मक्का के भाव 2050 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बोले जा रहे हैं।
राजस्थान की भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी एवं निम्बाहेड़ा आदि मंडियों में प्रतिदिन करीब 25 हजार बोरी मक्का आ रही है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, खंडवा एवं धामनोद आदि मंडियों में रोजाना करीब 30 हजार बोरी मक्का की आवक हो रही है। जयपुर में राजधानी कृषि उपज मंडी स्थित ब्रोकर विजय माहेश्वरी ने बताया कि हालांकि राजस्थान व मध्य प्रदेश में मक्के की आवक अभी फुल प्रैशर से नहीं हुई है। जैसे ही आमद बढ़ेगी मक्का के भावों में 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट और आ सकती है। बिहार में मक्का की छिटपुट आवक ही हो रही है। हरियाणा एवं पंजाब डिलीवरी मक्का के भाव वर्तमान में 2125 से 2150 रुपए प्रति क्विंटल बताए जा रहे हैं। माहेश्वरी के अनुसार इन दिनों पौल्ट्री एवं स्टार्च कारखानों में मक्का की डिमांड अपेक्षाकृत कमजोर है। गौरतलब है कि देश में कुल मक्का का लगभग 47 फीसदी इस्तेमाल पौल्ट्री फीड में होता है। भारत में पौल्ट्री इंडस्ट्रीज का कुल कारोबार 90 हजार करोड़ रुपए का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो