scriptराजस्थान की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले | Major reshuffle in Rajasthan's bureaucracy | Patrika News

राजस्थान की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले

locationजयपुरPublished: Feb 09, 2020 01:34:45 pm

Submitted by:

firoz shaifi

कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, सीएम के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा का तबादला, डीपीआईआर कमिश्नर नीरज के पवन को श्रम विभाग का जिम्मा

जयपुर। रविवार को छुट्टी के दिन सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 30 आईएएस अधकारियों को इधर-उधर किया है। कार्मिक विभाग ने तबादलों की सूची जारी की है।

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले नौकरशाही में बड़े बदलाव कर मुख्यमंत्री बड़े संकेत दिए हैं। जिन 30 आईएएस के तबादले किए हैं, उनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा का भी तबादला किया गया है। उन्हें विद्युत और जयपुर डिस्कॉम का जिम्मा दिया है। वहीं अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे सुधांशु पंत को वन-पर्यावरण विभाग जैसे अहम विभाग दिया गया है।


सबसे ज्यादा नीरज के पवन के तबादले को लेकर है, उनकी गिनती सीएम के करीबी अधिकारियों में होती है, वे सूचना जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर के साथ ही सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार के पद थे, उन्हें श्रम विभाग का जिम्मा दिया गया है। उनके तबादले को लेकर नौकरशाही में चर्चा जोरों पर है।

इसका अलावा चिकित्सा विभाग में मंत्री रघु शर्मा से विवादों के चलते सुर्खियों में आए समित शर्मा का भी तबादला किया गया है। चिकित्सा मंत्री से विवाद के बाद उन्हें श्रम विभाग का आयुक्त बनाया गया था लेकिन अब उन्हें जयपुर मेट्रो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं कुंजी लाल मीणा को भी उर्जा विभाग से हटाकर खान एवं पेट्रोलियम विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा दिया गया है।


तीन कलक्टर लगाए
वहीं राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक यूडी खान को झुंझुनूं का कलेक्टर लगाया गया है। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद की सीईओ नम्रता वृषनी को डूंगरपुर कलेक्टर लगाया गया है। अंतर सिंह नेहरा को जिला कलेक्टर बूंदी के पद पर लगाया गया है।

 

ये है तबादला सूची
सुधांशु पंत——————————–प्रमुख शासन सचिव, वन एवं पर्यावरण


संदीप वर्मा———————–प्रमुख शासन सचिव, राजस्व उपनिवेशन,सैनिक कल्याण


श्रेया गुहा—————————-प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन,कला संस्कृति


प्रवीण गुप्ता—————————-आयुक्त विभागीय जांच


कुंजीलाल मीणा——————– प्रमुख शासन सचिव, खान और पेट्रोलियम विभाग


अजिताभ शर्मा—————–प्रमुख शासन सचिव, उर्जा और चेयरमैन जयपुर डिस्कॉम


दिनेश कुमार—————–अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम


राजेश यादव———————–प्रमुख शासन सचिव, पीएचईडी


नवीन जैन———————-एमडी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम


नारायण लाल मीणा————–संभागीय आयुक्त बीकानेर


नीरज के. पवन—————–शासन सचिव, श्रम रोजगार कौशल


रवि जैन———————-आयुक्त एवं शासन सचिव परिवहन विभाग


समित शर्मा——————- एमडी एवं चेयरमैन, जयपुर मेट्रो


सुरेश गुप्ता——————- अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य आपूर्ति


वीरेंद्र सिंह बांकावत————— आयुक्त स्कूल शिक्षा


कुंज बिहारी पांड्या—————— आयुक्त चिकित्सा शिक्षा


महेंद्र सोनी————————– कमिश्नर सूचना जनसंपर्क


यूडी खान——————————-जिला कलक्टर झुंझुनूं


रश्मि गुप्ता——————————-अति.पंजीयक सहकारिता विभाग


चित्रा गुप्ता——————————–निदेशक, पब्लिक सर्विसेज


अंतर सिंह नेहरा——————————-जिला कलेक्टर बूंदी


भगवती प्रसाद कलाल—————————संयुक्त शासन सचिव, खान


रुक्मणि रियार—————————-संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हैल्थ, एश्योरेंस एजेंसी


हिमांशु गुप्ता———————————-जिला कलक्टर जालोर


आशीष गुप्ता————————————–सचिव, राजस्थान लोकसेवा आयोग


नम्रता वृषनी————————————– कलक्टर डूंगरपुर


गवांडे प्रदीप केशराव——————————– एमडी, राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम


खुशाल यादव————————————— आयुक्त नगर निगम बीकानेर


सौरभ स्वामी———————————————निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो