scriptनिकाय प्रमुखों के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, 49 निकायों में से 36 में कांग्रेस का कब्जा | Major victory of Congress in Local body chief election | Patrika News

निकाय प्रमुखों के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, 49 निकायों में से 36 में कांग्रेस का कब्जा

locationजयपुरPublished: Nov 26, 2019 08:02:42 pm

Submitted by:

firoz shaifi

49 नगर निकायों में निकाय प्रमुखों के मंगलवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बाजी मारी। कांग्रेस ने 36 निकायों में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रही, वहीं भाजपा 12 और एक निकाय में निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

जयपुर। 49 नगर निकायों में निकाय प्रमुखों के मंगलवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बाजी मारी। कांग्रेस ने 36 निकायों में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रही, वहीं भाजपा 12 और एक निकाय में निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

भाजपा 2 नगर निगम और 10 निकायों में ही निकाय प्रमुख बना सकी। बीकानेर और उदयपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर चुने गए। इसके अलावा खाटूश्यामजी, पुष्कर, ब्यावर,पाली, सुमेरपुर,परतापुर गढ़ी, जालोर, बालोतरा,पिंडवाड़ा व छबड़ा में भाजपा के निकाय प्रमुख बने।

नतीजों की बात करें तो 3 में से 1 नगर निगम में कांग्रेस तो दो निगम में भाजपा को सफलता मिली है। इसी तरीके से कुल 17 नगर परिषद में से 13 पर कांग्रेस और 3 पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं, जैसलमेर नगर परिषद एकमात्र ऐसी नगर परिषद रही जहां पर निर्दलीय के सर पर जीत का सेहरा सजा।

इसी तरह 29 नगरपालिका में से भाजपा को 7 और कांग्रेस को 22 जगह जीत मिली है। भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस का महापौर बना। वहीं तीन निकायों में पहले कांग्रेस के निकाय प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे। मंगलवार को केवल 46 निकाय प्रमुखों के लिए ही चुनाव हुए।

49 में से 36 निकायों में महापौर, सभापति और पालिका चेयरमैन बनने से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जमकर आतिशबाजी हुई। बता दें कि लोकसभा में करारी हार के बाद निकाय चुनावों में मिली जीत से कांग्रेस उत्साहित है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो