जयपुर

Makar Sankranti 2022 : हल्की रहेगी हवा, पतंग को आसमां तक पहुंचाने में लगेगी मेहनत

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

जयपुरJan 13, 2022 / 07:07 pm

pushpendra shekhawat

Makar Sankranti 2022 : हल्की रहेगी हवा, पतंग को आसमां तक पहुंचाने में लगेगी मेहनत

जया गुप्ता / जयपुर। मकर संक्रांति के दिन शुक्रवार को सुबह से लोग घर की छतों पर चढ़ हुए दिखाई देंगे। पतंग को जल्दी आसमान में पहुंचाने के उत्साह के बीच आज हवा पतंगबाजों से कुछ अतिरिक्त मेहनत करवा सकती है। दरअसल, शुक्रवार को दिन के समय हवा हल्की (अपेक्षाकृत धीमी) रहने का अनुमान है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन, सुबह के समय कोहरा रह सकता है, साथ ही हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं। दिन चढ़ते ही धूप खिलेगी, मौसम साफ रहेगा। मगर हवा हल्की गति की ही बहेगी। दिन के समय हवा की रफ्तार दो से लेकर पांच किमी प्रतिघंटे रहेगी।
पतंग उड़ाने के लिहाज से यह हवा कुछ कम रह सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय पतंग को आसमान में पहुंचाने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हवा की दिशा उत्तरी व पश्चिमी रहेगी। अधिकतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
बाजार गुलजार
कोरोना बढ़ते संक्रमण के बीच राजधनी में पतंग का उत्साह कम नहीं है। पिछले वर्ष की तुलना में बाजार भी बेहतर तरीके से गुलजार है। उप्र से पहले की तुुलना में ज्यादा पतंगे जयपुर आई हैं। व्यवसायियों की मानें तो इस बार राजधानी में पंतग और मांझे का कारोबार 30 करोड़ रुपए का है। बाजार की बात करें तो राजधानी का परकोटा क्षेत्र पिछले 15 दिनों से गुलजार है। हांडीपुुरा, किशनपोल बाजार, चांदपोल बाजार में लोगों को पतंगें खरीदते हुए देखा जा सकता है।

Home / Jaipur / Makar Sankranti 2022 : हल्की रहेगी हवा, पतंग को आसमां तक पहुंचाने में लगेगी मेहनत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.