scriptमाकन बोले, संविधान और प्रजातंत्र पर भाजपाई हमला स्वीकार्य है ? | Maken said, BJP's attack on constitution and democracy is acceptable ? | Patrika News

माकन बोले, संविधान और प्रजातंत्र पर भाजपाई हमला स्वीकार्य है ?

locationजयपुरPublished: Jul 26, 2020 03:31:57 pm

Submitted by:

rahul

विधानसभा सत्र आहूत नहीं किए जाने से नाराज कांग्रेस अब मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है।

ajay_maken.jpg

ajay maken

जयपुर। विधानसभा सत्र आहूत नहीं किए जाने से नाराज कांग्रेस अब मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने रविवार को कहा है कि मोदी सरकार कोरोना से लड़ने के बजाय देश की चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगी हुई है।
माकन ने होटल फेयर माउंट के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में प्रजातंत्र की हत्या हो रही है। राजस्थान की चुनी हुई सरकार विधानसभा सत्र बुलाना चाह रही है लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है और उसे रोका जा रहा है। यहीं नहीं विधानसभा स्पीकर की ओर से की गई कार्यवाही को रोका गया है, ऐसा कभी देखने में नहीं आया हालांकि स्पीकर के निर्णय पर जरूर आगे कार्यवाही हुई है।
मोदी सरकार से पांच सवाल पूछे देशवासी — कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माकन ने कहा है कि देशवासियों को मोदी सरकार से पांच सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या देश के संविधान और प्रजातंत्र पर भाजपा का हमला स्वीकार्य है। इहुमत और जनमत का फैसला राजस्थान की आठ करोड़ जनता करेगी या दिल्ली में बैठे हुक्मरान करेंगे। माकन ने यह सवाल भी उठाया कि क्या प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार संविधान की परम्परा को सत्ता के लिए छोड़ सकते है।
उन्होंने कहा कि क्या चुनी हुई सरकार की ओर से विधानसभा सत्र बुलाने को राज्यपाल रोक सकते है। यहीं नहीं न्यायपालिका की ओर से विधायिका के काम में अवैधानिक तौर पर दखलदांजी की जा सकती है क्या। इससे दोनों संस्थाओं में टकराव की स्थिति पैदा नहीं होेगी क्या। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को कांग्रेस देश भर में राजभवन के बाहर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो