script

सियासी संकट के बीच गहलोत का बड़ा बयानः कहा- ‘शशि थरूर की तुलना खड़गे जमीनी नेता, जीतेंगे चुनाव’

locationजयपुरPublished: Oct 02, 2022 11:32:20 am

Submitted by:

firoz shaifi

सीएम गहलोत ने कहा, शशि थरूर एलीट क्लास से आते हैं उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता और संगठन का कोई अनुभव नहीं, 50 साल में पहली बार कोई दलित कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के बारे में अपनी राय खुलकर व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर की तुलना में मल्लिकार्जुन खड़गे जमीनी नेता हैं। सीएम गहलोत ने आज सचिवालय में उन मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शशि थरूर एलीट क्लास से आते हैं उन्हें कांग्रेस के संगठनों और कार्यकर्ताओं की कोई समझ नहीं है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के 50 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई दलित व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे को राजनीति का लंबा अनुभव है, वो 9 बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं।

केंद्र में मंत्री रहे, संगठन में उनको लंबा अनुभव है। कार्यकर्ताओं की नब्ज पहचानना जानते हैं। शशि थरूर भी अच्छे इंसान हैं और यूनाइटेड नेशन में उन्होंने जो काम किए हैं वो काबिले तारीफ है लेकिन शशि थरूर एलीट क्लास से आते हैं उन्हें संगठन की कोई समझ नहीं है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में बहुत सारे डेलीगेट ऐसे ही चुने गए हैं जो शशि थरूर की तरह एलीट क्लास से आते हैं लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की ही जीत होगी।

सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने का प्रयास
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर बीजेपी सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी की छवि खराब करने का काम कर रही है। हालांकि सच्चाई सामने आ जाती है, सीएम गहलोत ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के लिए सोशल मीडिया पर करोड़ों रुपए खर्च किए थे।

अब राहुल गांधी की छवि खराब करने पर खर्च किए जा रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि तमिलनाडु, केरल में भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोग सड़कों पर आकर राहुल गांधी से अपनी बात कह रहे हैं, लोग सड़कों पर तभी आते हैं जब उन्हें लोकतंत्र में अपनी बात कहनी होती है और इसी से घबराकर बीजेपी राहुल गांधी की छवि खराब करने का काम कर रही है।

वीडियो देखेंः- CM गहलोत की मार्मिक अपील, बोले ‘हमें एक मौक़ा और दीजिए’

https://youtu.be/I41GGibI5us

ट्रेंडिंग वीडियो