scriptराजकीय बालिका स्कूल आदर्श नगर को मनमोहन सिंह ने दिए 45 लाख | manmohan singh gave 45 lakh to government school in jaipur | Patrika News

राजकीय बालिका स्कूल आदर्श नगर को मनमोहन सिंह ने दिए 45 लाख

locationजयपुरPublished: Feb 18, 2020 10:30:54 pm

Submitted by:

Pushpendra Sharma

राशि स्मार्ट रूम, कम्प्यूटर क्लास, भवन निर्माण और फिजिक्स, कैमिस्ट्री व बायोलॉजी लैब बनाने में खर्च की जाएगी

राजकीय बालिका स्कूल आदर्श नगर को मनमोहन सिंह ने दिए 45 लाख

राजकीय बालिका स्कूल आदर्श नगर को मनमोहन सिंह ने दिए 45 लाख

जयपुर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श नगर को पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह ने सांसद कोष से 45 लाख की राशि दी है। पिछले महीने विधायक रफीक खान ने मनमोहन सिंह से विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने के लिए राशि आवंटित करने की मांग की थी। इस पर सिंह ने 45 लाख रुपए की राशि सांसद कोष से जारी की है। यह राशि स्मार्ट रूम, कम्प्यूटर क्लास, भवन निर्माण और फिजिक्स, कैमिस्ट्री व बायोलॉजी लैब बनाने में खर्च की जाएगी। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल से भी स्कूल को 45 लाख मिले हैं। इससे पहले रफीक खान ने भी 20 लाख की राशि मुहैया करवाई थी।
‘पिछले महीने मनमोहन सिंह से मिला था और राजस्थान से राज्यसभा सांसद होने के नाते उनसे इस स्कूल को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए राशि की मांग की थी, उन्होंने 45 लाख रुपए जारी किए हैं। मैं २० लाख और विधायक कोष से दूंगा।
रफीक खान, विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो