जयपुर

मनप्रीत ने प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार अपने पिता को किया समर्पित

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर 2019 का पुरस्कार अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित किया है।

जयपुरFeb 17, 2020 / 08:10 pm

Lalit Prasad Sharma

मनप्रीत ने प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार अपने पिता को किया समर्पित

नई दिल्ली. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर 2019 का पुरस्कार अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित किया है। कप्तान मनप्रीत सिंह को गुरुवार को प्लेयर ऑफ द ईयर 2019 के लिए चुना गया था जिस पर हॉकी इंडिया ने उन्हें बधाई भी दी थी। उन्होंने यह पुरस्कार अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा, ”मेरा हमेशा समर्थन करने के लिए मैं अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया करता हूं। उन्होंने अबतक के मेरे करियर के दौरान हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया है और इस मौके पर मैं अपने पिता को नहीं भूल सकता। अगर आज वो जीवित होते तो उन्हें मुझ पर बेहद गर्व होता। यह पुरस्कार उनके समर्थन और शक्ति का नतीजा है।
बेहद गर्व का क्षण
मनप्रीत ने कहा कि यह पुरस्कार एफआईएच हॉकी प्रो लीग और टोक्यो ओलम्पिक में बेहतर करने के लिए उनका विश्वास बढ़ायेगा। उन्होंने कहा, ”प्लेयर ऑफ द ईयर 2019 बनना मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है। इस पुरस्कार से मुझे हॉकी प्रो लीग के मैचों और 2020 टोक्यो ओलम्पिक में अच्छा प्रदर्शन करने का विश्वास मिलेगा।ÓÓ 27 वर्षीय खिलाडी ने कहा,”पहले भारतीय के तौर पर प्लेयर ऑफ द ईयर बनना शानदार एहसास है लेकिन इस पुरस्कार के साथ टीम के लिए अच्छा करने की बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।ÓÓ विवेक सागर प्रसाद और लालरेमसियामी के एफआईएच राइङ्क्षजग स्टार ऑफ द ईयर बनने पर खुशी जताते हुए मनप्रीत ने कहा कि यह पुरस्कार दर्शाता है कि भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों में बड़ा सुधार हुआ है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.