जयपुर

बांसवाड़ा में मानसून की बारिश ने बदली तस्वीर, बिना चलाए निकल रहा पानी

बांसवाड़ा में प्रकृति की माया ही निराली है। कभी सूखा और पानी का संकट तो कभी पानी ही पानी। बांसवाड़ा जिले में बिना हैंडपंप का इस्तेमाल किए ही अनवरत पानी की धार गिर रही है। एक दो घंटे के लिए नहीं बल्कि लगातार पानी की धार बहते रहने से लोगों में खुशी भी है। हैंडपंप से निकला पानी गंदा नहीं है बल्कि इस पानी को लोग हर काम में उपयोग कर रहे हैं।

जयपुरOct 05, 2019 / 09:11 pm

anant

बांसवाड़ा में मानसून की बारिश ने बदली तस्वीर, बिना चलाए निकल रहा पानी

बांसवाड़ा में प्रकृति की माया ही निराली है। कभी सूखा और पानी का संकट तो कभी पानी ही पानी। बांसवाड़ा जिले में बिना हैंडपंप का इस्तेमाल किए ही अनवरत पानी की धार गिर रही है। एक दो घंटे के लिए नहीं बल्कि लगातार पानी की धार बहते रहने से लोगों में खुशी भी है। हैंडपंप से निकला पानी गंदा नहीं है बल्कि इस पानी को लोग हर काम में उपयोग कर रहे हैं। जब कि पानी कि किल्लत से लोग अक्सर यहां परेशान रहते हैं।
रोजाना लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। लेकिन जिले में इस बार जमकर बारिश हुई जिसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए और बांध-जलाशय लबालब हो गए। बारिश से जहां धरती की प्यास बुझी तो किसानों में खुशी भी है। खासबात ये है कि यहां बारीसियातलाई नई बस्ती में कुछ ऐसा हो रहा है जिससे लोगों में खुशी तो है, लेकिन पानी की बर्बादी भी हो रही है। यहां इस हैंडपंप में गर्मी के दौरान पानी आना कम हो गया था। सुबह-शाम पानी मिलता था और दोपहर में पानी कम आता था जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। लेकिन मानसून की वर्षा ने तस्वीर बदल दी है। अब इसमें चौबीसों घंटे पानी बिना किसी प्रयास के बाहर निकल रहा है। इससे लोगों को खूब राहत मिल रही है।

Home / Jaipur / बांसवाड़ा में मानसून की बारिश ने बदली तस्वीर, बिना चलाए निकल रहा पानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.