scriptजमकर बरसने के बाद मानसून की विदाई | mansoon withdraw from rajasthan | Patrika News

जमकर बरसने के बाद मानसून की विदाई

locationजयपुरPublished: Oct 06, 2021 08:54:57 pm

Submitted by:

Jaya Gupta

19 दिन देरी से शुरू हुई विदाईपांच साल में दूसरी बार अक्टूबर में मानसून की विदाई

weather forecast surat weather update surat mansoon kab aayega

weather forecast surat weather update surat mansoon kab aayega


जयपुर। जमकर बरसने के बाद अब मानसून ने विदाई लेनी शुरू कर दी है। 19 दिन की देरी के बाद बुधवार से मानसून की वापसी शुरू हो गई। राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के भी कुछ हिस्से से मानसून की विदाई शुरू हो गई। राजस्थान की बात करें तो बुधवार को बीकानेर, जोधपुर, जालौर और गुजरात के भुज से मानसून की वापसी हो गई। अगले तीन-चार दिन में प्रदेश के अधिकांश भागों से मानसून की वापसी हो जाएगी। पिछले पांच वर्षों में यह दूसरी बार है जब अक्टूबर में मानसून की वापसी हो रही है। इससे पहले साल 2019 में मानसून की वापसी 9 अक्टूबर को हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत के पश्चिमी भागों में निचले क्षोभमंडल में एंटी सर्कुलेशन साइक्लोन बन गया है। नमी की मात्रा भी कम हो रही है, साथ ही बारिश की भी कमी हो गई है। यह दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की विदाई को दर्शाता है।
पिछले पांच वर्षों में यों लौटा मानसून
साल ———- तारीख
2020 ———- 28 सितम्बर
2019 —————- 9 अक्टूबर
2018 ————— 29 सितम्बर
2017 ————– 27 सितम्बर
2016 ———- 15 सितम्बर

सर्वाधिक बारिश हुई सितम्बर माह में
मानसून सीजन की बात करें तो सर्वाधिक बारिश सितम्बर माह में हुई है, यानी की विदाई से ठीक पहले। मानसून ने आते समय थोड़ा तरसाया मगर वापसी में जमकर बरसा। सितम्बर में 175.3 मिमी, अगस्त में 126.1 मिमी, जुलाई में 130.8 मिमी व जून में 53.1 मिमी बारिश हुई। जुलाई व अगस्त माह में सामान्य की तुलना में बारिश कम हुई।
सामान्य से अधिक बारिश हुई
मौसम विभाग ने इस साल सामान्य बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इस साल वर्षा की अधिकता रही। पूरे प्रदेश में 17 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, पूर्वी राजस्थान में 16 व पश्चिमी राजस्थान में 20 प्रतिशत बारिश अधिक हुई। जबकि अगस्त माह तक पश्चिमी राजस्थान बारिश की कमी से जूझ रहा था। कई जिलों में तो सूखे की स्थिति बन गई थी।
——————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो