scriptविधानसभा उपचुनावः कोरोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं चार प्रत्याशी | Many candidates are millionaires in the by-election | Patrika News

विधानसभा उपचुनावः कोरोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं चार प्रत्याशी

locationजयपुरPublished: Apr 15, 2021 11:38:04 am

Submitted by:

firoz shaifi

दीप्ति माहेश्वरी, तनसुख बोहरा, मनोज मेघवाल और बद्री लाल जाट हैं करोड़पति,तीनों सीटों पर दागी उम्मीदवार इस बार एक भी नहीं,तीनों सीटों पर 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

election commission

election commission

जयपुर। प्रदेश की 3 सीटों सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ में हो रहे उपचुनाव में इस बार तीनों सीटों पर चार प्रत्याशी ऐसे हैं जो करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि कई प्रत्याशी ऐसे भी है जिनके पास महज नाम मात्र की संपत्ति है। बड़ी बात यह है इस बार तीनों सीटों पर कोई कोई भी दागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है।

उपचुनाव में चार प्रत्याशी ऐसे हैं जो करोड़पति हैं इनमें से दो प्रत्याशी कांग्रेस के हैं । राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी दीप्ति किरण माहेश्वरी, राजसमंद से कांग्रेस उम्मीदवार तनसुख बोहरा, सहाड़ा से रालोपा उम्मीदवार बद्रीलाल जाट और सुजानगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल करोड़ों की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं।

किस प्रत्याशी की कितनी संपत्ति
आंकड़ों के मुताबिक राजसमंद से कांग्रेस के उम्मीदवार तनसुख बोहरा की चल संपत्ति 5 करोड़ 31 लाख 38 हजार 386 रुपए है, जबकि अचल संपत्ति 2 करोड़ 14 लाख 29 हजार 296 रुपए है। राजसमंद से बीजेपी उम्मीदवार दीप्ति किरण माहेश्वरी की चल संपत्ति 50 लाख 56 हजार 366 रुपए है।

अचल संपत्ति 2 करोड़ 34 लाख 16 हजार 472 रुपए है। सहाड़ा से रालोपा उम्मीदवार बद्रीलाल जाट की चल संपत्ति 32 करोड़ 44 लाख 47 हजार 166 रुपए और अचल संपत्ति कीमत 2 करोड़ 51 लाख 88 हजार 233 रुपए है। वहीं, सुजानगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज मेघावल की चल संपत्ति 1 करोड़ 65 लाख 6 हजार 750 रुपए और अचल संपत्ति 81 लाख 73 हजार 931 रुपएहै।

इनकी संपत्ति बेहद कम
सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में राजसमंद से राइट टू रिकॉल पार्टी के उम्मीदवार हितेश शर्मा के पास 30 हजार की चल संपत्ति, जबकि 40 हजार की अचल संपत्ति है। सुजानगढ़ से अभिनव राजस्थान पार्टी के उम्मीदवार दौलत राम हैं जिनके चल संपत्ति 32 हजार 27 रुपए और एक लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो