scriptयूपी के इस नेता ने राजस्‍थान में सीएम फेस को लेकर पूछा ऐसा सवाल कि फंस गई कांग्रेस | Many faces for CM in Congress - RPN | Patrika News

यूपी के इस नेता ने राजस्‍थान में सीएम फेस को लेकर पूछा ऐसा सवाल कि फंस गई कांग्रेस

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2018 07:32:17 am

Submitted by:

dharmendra singh

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

pcc

यूपी के इस नेता ने राजस्‍थान में सीएम फेस को लेकर पूछा ऐसा सवाल कि फंस गई कांग्रेस

भाजपा खुद ही महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा सामने नहीं लाई
जयपुर
कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर उठ रहे सवाल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा को घेरा है। उन्‍होंने इस सवाल को ही बेमानी बताया है, उन्‍होंने कहा कि भाजपा खुद ही महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा सामने नहीं लाई थी।
प्रत्याशियों की पहली सूची केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के आधार पर नहीं
जोधपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के आधार पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का मन टटोल कर जारी की गई है। चिल्ड्रन पार्क चौराहा स्थित एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कई सर्वे कराए और प्रदेश के लोगों की राय जानी, इसके बाद सालों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लडऩे का मौका दिया गया।
कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर टिकट दिए
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच यह थी कि हमारा देश नौजवानों का है, उसी के आधार पर युवाओं व महिलाओं को भागीदार बनाया जाए, इसलिए दोनों को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी ने जमीनी व बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर टिकट दिए हैं।
कांग्रेस में मुख्यमंत्री के लिए कई चेहरे
सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस में मुख्यमंत्री के लिए कई चेहरे हैं। भाजपा बार-बार कह रही है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा? जबकि भाजपा स्वयं महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा सामने नहीं लाई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी साफ कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कलेक्टिव लीडरशिप सामने आए। तभी कांग्रेस की ताकत उभर कर आएगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी राफेल मुद्दे पर मौन क्यों?
उन्होंने सवाल किया कि पीएम नरेन्द्र मोदी राफेल मुद्दे पर मौन क्यों हैं? सिंह ने कहा, प्रदेश व केंद्र में जुमलों की सरकार है। जोधपुर संभाग में पिछले पांच साल में विकास नहीं हुआ। प्रदेश की सरकार से हर वर्ग नाराज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो