scriptलुटेरी दुल्हन से भी चार कदम आगे निकली ये दुल्हन … 40 साल के दूल्हे के साथ नया कांड | Marriage fraud cases in Rajasthan | Patrika News

लुटेरी दुल्हन से भी चार कदम आगे निकली ये दुल्हन … 40 साल के दूल्हे के साथ नया कांड

locationजयपुरPublished: Oct 15, 2021 12:58:52 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

यह केस अब भट्टा बस्ती थाने में दर्ज कराया गया है।

groom.jpg
जयपुर
शादी के नाम पर फिर से ठगी का एक मामला सामने आया है। लेकिन इस बार यह केस अन्य केसेज से अलग है। अक्सर आपने सुना होगा लुटेरी दुल्हनों के बारे मे जो शादी के कुछ समय बाद जेवर कैश समेटकर फरार हो जाती हैं। लेकिन इस बार एक नया केस सामने आया है जिसमें शादी से पहले ही लाखों रुपयों का फटका दूल्हे को लग गया और शादी भी नहीं हुई। करीब चार से पांच लाख रुपए की ठगी का यह केस अब भट्टा बस्ती थाने में दर्ज कराया गया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि चालीस वर्षीय युवक को शादी का झांसा दिया गया। लाॅकडाउन के समय उससे कुछ लोगों ने मुलाकात की और कहा कि अकेले जीवन काटना संभव नहीं है। शादी कर लोगे तो सही रहेगा। इस पर युवक मुकेशए सुशीला और पवन कुमार नाम के तीन लोगों की बातों में आ गया। उसे बताया गया कि बिहार से लड़की लानी होगी जो गरीब परिवार की है।
करीब दो लाख रुपए उसके परिवार को देने होंगे बाकि अन्य खर्च भी दूल्हे पक्ष को ही उठाना होगा। युवक इसके लिए तैयार हो गया। इस बीच लड़की को मिलाया गया और युवक को लडकी पसंद आ गई। उसके बाद शुरु हुआ शाॅपिंग का सिलसिला। पीडि़त युवक ने पुलिस को बताया कि एक लाख पचास हजार रुपए से ज्यादा शादी से पहले ही सामने वाले परिवार को दे दिया गया। उसके बाद वे लोग जयपुर की जगह यूपी आए वहां जाकर होटलों मंे ठहरेए दुल्हन को करीब पचास हजार की शाॅपिंग कराई। उसके बाद लाॅकडाउन लग गया तो लाॅकडाउन के नाम पर शादी को आगे सरकाया जाने लगा।
बाद में सामने वाले पक्ष ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। इस पर शादी कराने वाले पवनए सुशीला और मुकेश से बात की तो उन्होनें भी हाथ उंचे कर दिए। शादी के नाम पर करीब चार लाख रुपए खर्च भी हो गए और शादी भी नहीं हुई। पुलिस को पीडि़त ने बताया कि उसने भी शादी के लिए सूट सिलवा लिया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों पर ठगी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो