scriptमैरिज गार्डन बने वाहन चोरों का निशाना | Marriage Garden Becomes Targeted by Vehicle Thieves | Patrika News

मैरिज गार्डन बने वाहन चोरों का निशाना

locationजयपुरPublished: Mar 19, 2018 12:58:36 pm

Submitted by:

Priyanka Yadav

मैरिज गार्डन से वाहन चोरी मामला

jaipur news
जयपुर . मानसरोवर क्षेत्र में किसी शादी समारोह के लिए मैरिज गार्डन में जा रहे है तो सावधान हो जाएं। संभव है कि आप वापस लौटें तो वाहन ही नहीं मिले। यह बात मानसरोवर क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती वारदात से सामने आई है।क्षेत्र के लोग तो वाहन चोरों से परेशान है। यहां आने वाले लोगों के वाहन चोरों के निशाने पर है। यहां जितने भी वाहन चोरी हुए, इनमें आधे से अधिक मैरिज गार्डनों में आने वाले लोगों के हैं। गत वर्ष क्षेत्र में 438 वाहन चोरी हुए, जबकि इस वर्ष फरवरी की शुरुआत तक चोर 63 वाहन ले उड़े। आंकड़ों से पता चलता है कि क्षेत्र में हर रोज औसतन एक वाहन चोरी हो रहा है।
फुटेज हैं फिर भी पकड़ से दूर

गार्डनों के सीसीटीवी फुटेजों में चोर दिखाई दे रहे हैं। वे चोरी के बाद नाकाबंदी पार कर ओझल हो जाते हैं। लोगों ने यहां किसी संगठित गिरोह की आशंका जताई है।
आंकड़ों की बयानी

थाना- शिप्रा पथ

वर्ष-2017
कुल मामले 267
दोपहिया वाहन 252
चोपहिया वाहन 15
वर्ष-2018
दोपहिया वाहन 25
चोपहिया वाहन 1

थाना- मुहाना

वर्ष-2017
दोपहिया वाहन 82
चोपहिया वाहन 26
वर्ष-2018
दोपहिया वाहन 15
चोपहिया वाहन 2

थाना- मानसरोवर
वर्ष-2017 कुल मामले दर्ज वाहन चोरी 163

गृह मंत्री को भेजा ज्ञापन

डेढ़ माह में मानसरोवर सर्किल के तीनों थाना इलाकों में तीन दर्जन से भी अधिक वाहन चोरी हो चुके हैं। यथा ही नहीं कड़ी गाड़ियों से टायर और पट्रोल भी चोरी होने लगा है हाल ही में सेक्टर 8 में खड़ी गाडिय़ों का पेट्रोल और टायर भी चोरी हुए हैं। हाल ही जोन 84 से. 8 स्थित धवलेश्वर विकास समिति के पदाधिकारियों ने चोरी की बढ़ती वारदात को लेकर गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया को पत्र भेजा है। अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया कि 10 मार्च की रात को उनकी जीप चोरी हो गई थी। वहीं क्षेत्र की थडिय़ों पर रात 10-11बजे तक संदिग्ध लोग बैठे रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो